Facebook Tips : मिनटों में कैसे बदलें अपना Facebook Name
How to Change Name in Facebook: फेसबुक ( Facebook ) आपको 60 दिनों की अवधि में एक बार अपना नाम बदलने की अनुमति देता है। उपयोगकर्ता द्वारा अपना नाम बदलने के कई कारण होते है। हो सकता है कि वे अपने जीवनसाथी का अपने नाम के साथ जोड़ना चाहते हों या उन्होंने कानूनी रूप से अपना नाम बदल लिया हो। कोई उपयोगकर्ता बिना किसी विशेष कारण के बस अपना नाम बदलना चाह सकता है।

यदि आप फेसबुक ( Facebook ) पर अपना नाम बदलना चाहते है, लेकिन यह नहीं जानते कि इसे कैसे बदलना है, तो आज का ये आर्टिकल आपके काम आने वाला है क्योंकि आज हम आपको बताने वाले है कि आप कैसे Facebook पर अपना नाम बदल सकते है।
Facebook की नाम बदलने की Policy क्या है?
फेसबुक ( Facebook ) आपको कुछ प्रतिबंधों के साथ अपना नाम बदलने की अनुमति देता है। फेसबुक ( Facebook ) की एक नाम बदलने की Policy है। यदि आपका अकाउंट Policy के अनुसार योग्य है, तो Facebook आपको अपनी प्रोफ़ाइल का नाम बदलने की अनुमति देगा। अपने फेसबुक प्रोफाइल पर नाम बदलने से पहले आपको जिन शर्तों को जानना होगा, वे यहां दी गई है।ऐसे शब्द या वाक्यांश जो Facebook के सामुदायिक मानकों के विरुद्ध जाते है (उदाहरण: अपशब्द, जो खतरनाक व्यक्तियों का प्रतिनिधित्व करते है)।

उपरोक्त शर्तों के अलावा, फेसबुक ( Facebook ) एक उपयोगकर्ता को 60 दिनों की अवधि में केवल एक बार अपना नाम बदलने की अनुमति देता है। और अगर आप अपना नाम बहुत बार बदलते है, तो इसे 120 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है। कंपनी चाहती है कि आप अपने असली नाम का इस्तेमाल करें न कि नकली का। ध्यान दें कि यदि आप फेसबुक ( Facebook ) पर नकली नाम का उपयोग करते हैं तो आप पर प्रतिबंध लग सकता है।
How to Change Name in Facebook
स्टेप 1: अपने फोन में फेसबुक ऐप डाउनलोड करें और इसे लॉन्च करें।
स्टेप 2: अपने अकाउंट में लॉगिन करें और नीचे दाईं ओर Hamburger Menu पर टैप करें।
स्टेप 3: नीचे स्क्रॉल करें और 'सेटिंग्स एंड प्राइवेसी' पर टैप करें। स्टेप 4: एक ड्रॉप डाउन मेनू दिखाई देगा, और आपको सेटिंग्स पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 5: अब, 'Personal and account information' विकल्प पर जाएं और नाम पर टैप करें।
स्टेप 6: अपना नया नाम दर्ज करें और रिव्यू चेंज पर टैप करें। यह आपको पासवर्ड डालने के लिए कहेगा। सेव चेंजेस पर एंटर करें और टैप करें।
स्टेप 7: बस, आपका नया नाम कुछ समय बाद आपके फेसबुक प्रोफाइल पर लाइव हो जाएगा।
ऐसे ही लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







