गूगल मीट में अपनी बैकग्राउंड कैसे बदलें
यदि आप भी ऑनलाइन मीटिंग के Google Meet (गूगल मीट) ऐप या ब्राउज़र का इस्तेमाल करते है, तो आपके लिए यह खबर बहुत की है। क्योंकि शायद आप भी चाहते होंगे कि जब किसी से बात करें तो आपकी बैकग्राउंड अच्छी हों। तो अब आप बात करते समय अपने बैकग्राउंड को चेंज कर सकते हैं। चलिये आपको पूरा प्रोसेस बताते है।

गूगल मीट में बैकग्राउंड कैसे बदलें
कंप्यूटर पर गूगल मीट में बैकग्राउंड कैसे बदलें
वीडियो कॉल से पहले
- सबसे पहले Google मीट में जाएं और फिर मीटिंग चुनें।
- अपने सेल्फ़ व्यू के नीचे दाईं ओर, Change background पर क्लिक करें।
- अपनी background को पूरी तरह से ब्लर करने के लिए, Blur your background पर क्लिक करें।
- अपनी बैकग्राउंड को थोड़ा और ब्लर करने के लिए, Slightly blur your background पर क्लिक करें।
- पहले से अपलोड किए गए बैकग्राउंड को चुनने के लिए, background पर क्लिक करें।
- अपनी बैकग्राउंड के लिए अपनी खुद की फोटो अपलोड करने के लिए, Add पर क्लिक करें।
- Join Now पर क्लिक करें।
वीडियो कॉल के दौरान
- बॉटम में More पर क्लिक करें।
- Change background पर क्लिक करें।
- अपनी background को पूरी तरह से ब्लर करने के लिए, Blur your background पर क्लिक करें।
- अपनी बैकग्राउंड को थोड़ा और ब्लर करने के लिए, Slightly blur your background पर क्लिक करें।
- पहले से अपलोड किए गए बैकग्राउंड को चुनने के लिए, background पर क्लिक करें।
- अपनी बैकग्राउंड के लिए अपनी खुद की फोटो अपलोड करने के लिए, Add पर क्लिक करें।
अपने मोबाइल पर Google Meet की बैकग्राउंड कैसे चेंज करें
वीडियो कॉल से पहले
- सबसे पहले गूगल मीट ऐप को ओपन करें और फिर मीटिंग चुनें।
- इससे पहले कि आप शामिल हों, अपने सेल्फ व्यू के नीचे, Change background पर टैप करें।
- यदि आप बैकग्राउंड को पूरी तरह से ब्लर करना चाहते है, तो Blur your background पर टैप करें।
- बैकग्राउंड को थोड़ा ब्लर करने के लिए, Slightly blur your background पर टैप करें।
- पहले से अपलोड किए गए किसी बैकग्राउंड को चुनने के लिए उस पर टैप करें।
- Join Now पर टैप करें।
वीडियो कॉल के दौरान
- वीडियो मीटिंग में खुद को देखने की सुविधा चालू करने के लिए, स्क्रीन पर टैप करें।
- वीडियो मीटिंग में खुद को देखने की सुविधा देने वाली विंडो में, Change background पर टैप करें।
- यदि आप बैकग्राउंड को पूरी तरह से ब्लर करना चाहते है, तो Blur your background पर टैप करें।
- बैकग्राउंड को थोड़ा ब्लर करने के लिए, Slightly blur your background पर टैप करें।
- पहले से अपलोड किए गए किसी बैकग्राउंड को चुनने के लिए उस पर टैप करें।


Click it and Unblock the Notifications







