Home
How to

Facebook और Instagram पर भाषा कैसे बदलें; जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से हैं। लोगों से जुड़ने के अलावा, फेसबुक (Meta) लोगों को अपना व्यवसाय बनाने में भी मदद करता है। दूसरी ओर, इंस्टाग्राम के लेटेस्ट फीचर्स जैसे रील्स ने प्लेटफॉर्म को यूजर्स के बीच और अधिक पॉपुलर बना दिया है। कुल मिलाकर, प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अब हर कोई कर रहा है। तो आइए अब जानते हैं और Facebook और Instagram पर लैंग्वेज को कैसे बदल सकते हैं।

Facebook और Instagram पर भाषा कैसे बदलें; जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Facebook और Instagram पर भाषा कैसे बदलें

हम में से कई लोग अपनी क्षेत्रीय भाषा में खुद को अभिव्यक्त करने में अधिक सहज महसूस कर सकते हैं। साथ ही, कभी-कभी अगर किसी को 'अंग्रेजी' भाषा को समझने में कठिनाई होती है, तो वे फेसबुक पर अपनी क्षेत्रीय भाषा (जैसे हिंदी, बंगाली, गुजराती और कई अन्य) पर स्विच कर सकते हैं। हालाँकि, आप केवल Instagram पर 'हिंदी' पर स्विच कर सकते हैं। इसलिए, यदि आप Instagram या Facebook पर भाषा बदलना चाहते हैं, तो आइए डिटेल्स में जानते हैं:

Facebook पर भाषा कैसे बदलें

जैसा कि ऊपर बताया गया है, आपको अंग्रेजी के साथ-साथ कई अन्य भाषा के भी ऑप्शन्स मिलते हैं, इसमें आप हिन्दी ही नहीं बल्कि अन्य भारतीय भाषाओं में भी पढ़ सकते हैं। अपने स्मार्टफोन पर फेसबुक की भाषा को बदलने के लिए प्रोसेस यहाँ बताया गया है:

स्टेप 1: फेसबुक एप को ओपन करें और टॉप राइट कॉर्नर पर तीन लाइन्स पर टैप करें।

Amazon Christmas Sale: इन शानदार स्मार्ट वॉच पर मिल रहा है 68 प्रतिशत तक डिस्काउंट

स्टेप 2: अब, Settings और Privacy ऑप्शन के लिए नीचे स्क्रॉल करें।

स्टेप 3: Setting ऑप्शन पर टैप करें और फिर 'Preference' सेक्शन में 'Language and region' के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 4: अब आपको पहले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 5: अब, अपनी पसंदीदा भाषा चुनें। फेसबुक आपको वह भाषा भी सेट करने देता है जिसमें आप अपनी पोस्ट का ट्रांसलेशन देखना चाहते हैं। इस प्रकार आप फेसबुक को अपनी भाषा में देख सकते हैं।

Instagram पर भाषा कैसे बदलें

इंस्टाग्राम पर आप केवल हिंदी भाषा में ही स्विच कर सकते हैं। हालाँकि, इंस्टाग्राम फ्रेंच, पुर्तगाली और कई अन्य भाषाओं को सपोर्ट करता है लेकिन भारतीय भाषाओं में हिंदी ही है। अगर आप इंस्टाग्राम पर अंग्रेजी से हिंदी में स्विच करना चाहते हैं, तो इन स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप को ओपन करना होगा।

स्टेप 2: अब प्रोफाइल आइकन पर टैप करें और फिर तीन लाइनें जो ऊपरी दाएं कोने में प्रदर्शित होती है वहां जाएं।

स्टेप 3: अब, Settings> Accounts > और Language पर क्लिक करें।

स्टेप 4: फिर स्विच करने के लिए हिंदी भाषा पर क्लिक करें। इसी तरह, आप फिर से अंग्रेजी भाषा में भी स्विच कर सकते हैं। यानि अगर आप भारतीय हैं तो हिन्दी भाषा में स्विच कर सकते हैं।

इस प्रकार आप इन प्रोसेस को फॉलो करके आप अपनी फेसबुक और इंस्टाग्राम की लैंगवेज़ आसानी से बदल सकते हैं। अगर आर्टिकल अच्छा लगा हो तो आगे जरूर शेयर करें और अन्य हाऊ टू के आर्टिकल पढ़ने के लिए आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Change Language In Facebook And Instagram, Follow These Steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X