Home
How to

Google Pay में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें

Google Pay जो गूगल का एक सिक्योर पेमेंट ऐप हैं। जिससे हम किसी को भी पैसे भेज सकते हैं या पैसे ले सकते हैं। इसमें खास बात यह है कि जब हम किसी को पैसे भेजते हैं तो वह पैसे अपने डायरेक्ट खाते से कटते हैं और जो कोई पैसा भेजता है वह सीधे बैंक में जमा हो जाते हैं। इसमें और भी कई सुविधाएं हैं, जैसे हम किसी भी नंबर पर रिचार्ज कर सकते हैं, अलग-अलग बिल भर सकते है और यहाँ तक कि LIC या अन्य का पॉलिसी भी भर सकते हैं।

Google Pay में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें

वहीं एक बात यह भी है कि बहुत से लोग गूगल पे (GPay) में अपना नंबर बदलना चाहते हैं क्योंकि कई बार क्या हो जाता है कि वो नंबर बंद हो जाता है या कहीं खो जाता है, तो दूसरा नंबर चाहते है।

तो आज हम आपको इस आर्टिकल में स्टेप बाय स्टेप यही बताने की कोशिश करेंगे की Google Pay में अपने मोबाइल नंबर को कैसे बदल सकते है।

How To Change Mobile Number in Google Pay - GPay में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर कैसे बदलें

Google Pay ऐप में अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को बदलने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में Google Pay यानि GPay के ऐप को ओपन कीजिए।

स्टेप 2: इसके बाद आपको ऊपर राइट साइड में अपनी प्रोफाइल फोटो दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: जैसे आप क्लिक करेंगे आपको Setting का एक ऑप्शन दिखाई देगा, उस पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 4: Setting में जाने के बाद आपको बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देंगे, वहां पर आपको Personal Info पर क्लिक करना है।

स्टेप 5: इस प्रकार अब आपको ऑप्शन Mobile number नाम से एक ऑप्शन देखने को मिलेगा जहाँ आपका वर्तमान नंबर होगा और उसके पीछे Edit का ऑप्शन दिखाई देगा।

स्टेप 6: अब आपको Edit के ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर जो आप नंबर चाहते हैं वह 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें।

स्टेप 7: फिर आपको एक OTP प्राप्त होगा। उसको डालने के बाद Next पर क्लिक करदें।

इस प्रकार इस प्रोसेस से आपका नया मोबाइल नंबर गूगल पे में बदल जाएगा। और बाद में कोई भी पेमेंट करेगा तो आपको ये अभी नया वाला मोबाइल नंबर देना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Google Pay is a secure payment app from Google. With which we can send money to anyone or receive money.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X