Home
How to

नए Aadhaar ऐप से कैसे ऑनलाइन बदलें मोबाइल नंबर; यहां चेक करें पूरा प्रोसेस

आधार से जुड़ी जानकारी अपडेट कराना अब तक ज्यादातर लोगों के लिए एक झंझट भरा काम रहा है। एनरोलमेंट सेंटर जाना, जरूरी दस्तावेज़ साथ ले जाना और लंबी कतारों में इंतज़ार करना, ये सब आम अनुभव रहे हैं। लेकिन अब यह प्रक्रिया बदलने वाली है। UIDAI ने आज से अपना नया फुल-फीचर्ड आधार ऐप लॉन्च कर दिया है, जिसकी मदद से आधार धारक घर बैठे अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, वो भी बिना किसी सेंटर गए। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें लागू होंगी।

UIDAI ने अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) अकाउंट के जरिए इस नए ऐप की पुष्टि की है। संस्था के मुताबिक, यह ऐप "anywhere, anytime" आधार से जुड़ी सेवाओं को आसान बनाने के मकसद से तैयार किया गया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि नया आधार ऐप क्या-क्या कर सकता है और मोबाइल नंबर बदलने की पूरी प्रक्रिया क्या है।

नए Aadhaar ऐप से कैसे ऑनलाइन बदलें मोबाइल नंबर

नया आधार ऐप क्या सुविधाएं देता है?

मोबाइल नंबर अपडेट इस ऐप का सबसे बड़ा फीचर है, लेकिन UIDAI इसे एक कंप्लीट डिजिटल आधार सॉल्यूशन के तौर पर पेश कर रहा है। इस ऐप के जरिए यूज़र्स कई काम कर सकते हैं।

  • अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं
  • QR कोड के जरिए अपनी पहचान वेरिफाई कर सकते हैं
  • नाम और पता जैसी बेसिक जानकारी अपडेट कर सकते हैं
  • किसी दूसरे व्यक्ति का आधार सुरक्षित तरीके से वेरिफाई कर सकते हैं
  • फिजिकल आधार कार्ड की जगह डिजिटल वेरिफिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं

इसका मकसद साफ है, कागज़ी दस्तावेज़ों पर निर्भरता कम करना और आधार से जुड़ी सेवाओं को मोबाइल के जरिए ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाना।

आधार मोबाइल नंबर कैसे बदलें? (Step-by-Step Guide)

UIDAI ने ऐप के अंदर एक गाइडेड प्रोसेस दिया है, ताकि यूज़र बिना किसी कन्फ्यूजन के मोबाइल नंबर अपडेट कर सकें।

स्टेप 1:

सबसे पहले नया आधार ऐप डाउनलोड करें और उसमें लॉग-इन करें।

स्टेप 2:

होम स्क्रीन पर नीचे दिख रहे पॉप-अप को ऊपर की ओर स्वाइप करें।
Services सेक्शन में जाकर My Aadhaar Update पर टैप करें।

स्टेप 3:

अब Mobile Number Update विकल्प चुनें और Continue पर क्लिक करें।

स्टेप 4:

अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करें।
Send OTP पर टैप करें और नए नंबर पर आया OTP डालकर Verify करें।

स्टेप 5:

अब आपको Face Verification स्क्रीन पर भेजा जाएगा।
Face Authenticate पर टैप करें, फोन को स्थिर रखें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार चेहरे की पुष्टि करें।

स्टेप 6:

सफल वेरिफिकेशन के बाद पेमेंट पेज खुलेगा।
पेमेंट पूरा करते ही मोबाइल नंबर अपडेट की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।

अगर पुराना मोबाइल नंबर एक्टिव नहीं है तो क्या होगा?

अगर आपके आधार से जुड़ा पुराना मोबाइल नंबर अब एक्टिव नहीं है, तो यह अपडेट ऐप के जरिए संभव नहीं होगा। ऐसे मामलों में आपको नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना ही पड़ेगा। UIDAI के मुताबिक, यह नियम यूज़र्स की पहचान और डेटा की सुरक्षा के लिए रखा गया है।

2 स्टेप वेरिफिकेशन क्यों जरूरी है?

UIDAI ने साफ किया है कि मोबाइल नंबर अपडेट के लिए Two-Step Verification जरूरी है।

  • पहला, OTP वेरिफिकेशन।
  • दूसरा, फेस ऑथेंटिकेशन।

इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आधार से जुड़ी किसी भी जानकारी में बदलाव सिर्फ असली आधार धारक ही कर सके। यह कदम पहचान की चोरी और गलत इस्तेमाल को रोकने में मदद करेगा।

UIDAI का नया आधार ऐप उन लाखों लोगों के लिए बड़ी राहत है, जिन्हें अब तक छोटी-छोटी अपडेट के लिए सेंटर जाना पड़ता था। मोबाइल नंबर अपडेट जैसी जरूरी सुविधा को घर बैठे उपलब्ध कराकर UIDAI ने आधार को और ज्यादा डिजिटल, सुरक्षित और यूज़र-फ्रेंडली बना दिया है। अगर आपकी शर्तें पूरी होती हैं, तो यह नया ऐप आपका काफी समय और मेहनत बचा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to change mobile number through new aadhaar app check the process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X