Home
How to

PAN Card में नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे चेंज करें, जाने यहां सभी स्टेप

PAN Card कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए सरकार द्वारा जारी एक जरूरी आईडी (ID) है, जो आयकर और पहचान वेरिफिकेशन जैसे उद्देश्यों को पूरा करता है। यह ऑनलाइन बैंक अकाउंट खोलने के लिए एक जरूरी दस्तावेज है और केवाईसी दस्तावेज के रूप में कार्य करता है। भारतीय आयकर विभाग द्वारा जारी 10 अंकों का अल्फान्यूमेरिक नंबर वैल्यू रखता है। यह मार्गदर्शिका पैन कार्ड पर नाम बदलने या अपडेट करने की प्रक्रिया, ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों, जरूरी दस्तावेजों और नाम अपडेट के कारणों को शामिल करती है। तो चलिए जानते हैं।

PAN Card में नाम, मोबाइल नंबर और एड्रेस कैसे चेंज करें, जाने यहां

पैन कार्ड को ऑनलाइन कैसे अपडेट करें (NSDL e-Gov पोर्टल)?

1 - सबसे पहले अपना ब्राउजर खोलें और NSDL ऑनलाइन सर्विस वेबसाइट पर जाएं।
2 - " Apply Online" अनुभाग के अंतर्गत, "मौजूदा पैन डेटा में परिवर्तन या सुधार / पैन कार्ड का पुनर्मुद्रण (मौजूदा पैन डेटा में कोई बदलाव नहीं )" ऑप्शन चुनें।
3 - " Personal" कैटेगरी को सेलेक्ट करें।
4 - टॉपिक, लास्ट नेम/सरनेम, फस्ट नेम, मिडिल नेम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और क्या आप भारत के नागरिक हैं जैसे व्यक्तिगत विवरण भरें।
5 - अपना पैन नंबर दर्ज करें।
6 - उस बॉक्स पर टिक करें जो कहता है " हमें डेटा सबमिट करके और/या हमारी एनएसडीएल ई-गवर्नेंस टीआईएन वेबसाइट का उपयोग करके... "
7 - कैप्चा कोड दर्ज करें और " सबमिट " ऑप्शन चुनें।
8 - आपको अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक SMS मिलेगा जिसमें कहा जाएगा कि रिक्वेस्ट सक्सेजफुल हो गया है और आपको एक टोकन नंबर भी मिलेगा। इसे आपके रजिस्टर ईमेल आईडी पर भी भेजा जाएगा।
9- यह मैसेज शेष पैन आवेदन फॉर्म भरने के लिए एक लिंक के साथ भी आता है।
10-पैन आवेदन पत्र जारी रखें पर क्लिक करें और आपको ऑनलाइन पैन आवेदन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।

UTIITSL पोर्टल पर पैन कार्ड कैसे अपडेट करें

1 - सबसे पहले UTIITSL वेबसाइट पर जाएं।
2 - पैन कार्ड डिटेल में परिवर्तन/सुधार के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
3 - आपको पैन डेटा स्क्रीन में परिवर्तन/सुधार के लिए आवेदन पर दोबारा से निर्देशित किया जाएगा।
4 - पूरी ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए डिजिटल ऑप्शन चुनें।
5 - " आधार आधारित ई-केवाईसी ऑप्शन चुनें, आधार आधारित ई-साइन का उपयोग करके e-signature करें।
6 - अब अपना पैन नंबर दर्ज करें।
7 - " पैन कार्ड मोड " के तहत अपडेट डिटेल के साथ भौतिक पैन कार्ड और ई-पैन दोनों प्राप्त करने के लिए "भौतिक पैन कार्ड और ई-पैन दोनों" का चयन करें और आसान ऑनलाइन पहुंच के लिए ई-पैन का चयन करें।
8 - अब " सबमिट " बटन पर क्लिक करें।
9 - अगली स्क्रीन में, नाम, माता-पिता का डिटेल , DoB, लिंग, राज्य, आधार नाम और आधार के अनुसार नाम जैसे व्यक्तिगत डिटेल भरें।
10 - अब " अगले स्टेप " पर क्लिक करें।
11 - इस पेज पर, आपको एड्रेस का डिटेल देना होगा, लेकिन हम e-Aadhaar का यूज कर रहे हैं, एड्रेस आधार से प्राप्त किया जाएगा और आप यहां कोई इनपुट दर्ज नहीं कर पाएंगे।
12 - देश चुनें और फोन नंबर और मेल आईडी जोड़ें।
13 - " Next Step " पर क्लिक करें।
14 - इस स्क्रीन में, " Verification " के अंतर्गत अपना नाम और अन्य डिटेल भरने के लिए बक्सों पर क्लिक करें, इसके बाद अगले स्टेप " पर क्लिक करें।
15 - पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, जन्मतिथि के लिए आप जो दस्तावेज जमा कर रहे हैं, उनका चयन करें और लास्ट में, उन चुनिंदा दस्तावेजो का चयन करें जिन्हें आप पैन प्रमाण के रूप में जमा कर रहे हैं।
16- "फाइल चुनें" बटन पर क्लिक करें, फाइल चुनें और " सबमिट " पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
PAN card is an important ID issued by the government to Indian citizens, which serves purposes like income tax and identity verification. It is a required document for opening an online bank account and acts as a KYC document.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X