Home
How to

Aadhaar Card Tips & Trick: आधार कार्ड में एड्रेस गलत है या बदलना चाहते हैं, तो ये हैं पूरा प्रोसेस

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) फोन नंबर और एड्रेस चेंज, नाम अपडेशन फैसिलिटी, और बहुत कुछ सहित ऑनलाइन आधार कार्ड सर्विस की सुविधा प्रदान करता है। इस कारण अब आप ऑनलाइन अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं।

Aadhaar Card Tips & Trick: आधार कार्ड में एड्रेस गलत है या बदलना चाहते हैं, तो ये हैं पूरा प्रोसेस

यदि आप किसी नए स्थान पर चले गए हैं या आपके आधार पर प्रिंट किया हुआ एड्रेस गलत है, तो इसे ऑनलाइन प्रोसेस के माध्यम से ठीक करने का एक तरीका है। आपको बस यूआईडीएआई के प्लेटफॉर्म पर जाना है और नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा और इसके बाद आपका एड्रेस बदल जायेगा।

आधार कार्ड में एड्रेस गलत है या बदलना चाहते हैं तो ऐसे कर सकते हैं चेंज

अगर आपके आधार कार्ड में भी आपका दिया हुआ पता गलत छप गया है या उसको आप चेंज करवाना चाहते हैं, तो नीचे दिये आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले तो आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या आप यहाँ इस लिंक पर क्लिक करके भी जा सकते हैं https://uidai.gov.in/

स्टेप 2: फिर अब आपको वेबसाइट के ऊपरी-बाएँ कोने पर दिखाए गए 'My Aadhaar' ड्रॉप-डाउन मेनू पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अगले पेज पर, वेबसाइट के ऊपरी बाएं कोने पर ड्रॉप-डाउन मेनू पर दिखाए गए 'Update Demographics Data Online' के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: फिर आपको 'Proceed to Update Aadhaar' लिंक पर क्लिक करना होगा और दिए गए स्थान में आवश्यक डिटेल्स को भरना होगा।

स्टेप 5: आधार नंबर और कैप्चा जैसे डिटेल को भरने के बाद, Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।

स्टेप 6: दिए गए स्थान में छह अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें और एंटर करने पर टैप करें।

स्टेप 7: इसके बाद आगे, डेमोग्राफिक डेटा ऑप्शन पर क्लिक करें और वहां आवश्यक जानकारी अपडेट करें।

स्टेप 8: सभी डिटेल्स को भरने के बाद, Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 9: एड्रेस बदलने के लिए, आपको वेरिफिकेशन डॉक्यूमेंट की स्कैन की गई कलर कॉपीज को एड्रेस के प्रमाण के लिए अपलोड करना होगा। इसके बाद सबमिट ऑप्शन पर क्लिक कर दें।

स्टेप 10: ऐसा करने के बाद अब आप अपने आधार में किए गए परिवर्तनों का प्रिव्यू देख सकते हैं। फिर आपको UIDAI आपके साथ यूआरएन रिक्वेस्ट नंबर शेयर करेगा, जिसको इस्तेमाल करके आप अपने आधार अपडेट को चेक कर पाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Change or Update Address on Aadhaar Card Online
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X