TrueCaller पर अपना नाम बदलने और अपने नंबर को डिलीट करने का तरीका
ट्रूकॉलर एक कॉलर आईडी ऐप है जो यूजर्स को अननॉन नंबर से आने वाले कॉल्स को आइडेंटिफाई करने में मदद करती है। खासतौर पर स्पैमर्स के बारे में इस ऐप के जरिए जानकारी मिल जाती है। आपको ट्रूकॉलर पर अपनी आईडी बनानी होती है और अपना नाम उसमें भरते हैं। कुछ लोग अपना निक नेम आदि भी भर लेते हैं। तो ऐसे में आप ट्रूकॉलर से अपना नाम बदलना चाहते हैं और ऐप से खुद को अनलिस्ट करना चाहते हैं तो आपको नीचे बताए गए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

ट्रूकॉलर से अपना नाम कैसे बदलें?
(एंड्रॉयड, आईओएस, डेस्कटॉप)
Step 1: अपने एंड्रॉयड या आईओएस फोन में ट्रूकॉलर ऐप को ओपन करें।
Step 2: आईओएस में More ऑप्शन पर टैप करें। वहीं, एंड्रॉयड में टॉप लेफ्ट कॉर्नर से मैन्यू सिलेक्ट करें।
Step 3: यहां से आपको Edit your Profile ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
Step 4: आपको यहां अपनी डिटेल्स दिखाई देंगी।
Step 5: अब, आप जो भी नाम अपना ट्रूकॉलर आईडी के लिए शो करना चाहते हैं, उसे भरें। इसके बाद सेव के ऑप्शन पर क्लिक करें।
आप डेस्कटॉप के ज़रिए भी ट्रूकॉलर से अपना नाम चेंज कर सकते हैं। इसके लिए Truecaller website> Log into the platform with your details> Enter your phone number> Select the Suggest Name option> नया नाम एड करें। उसके बाद सेव करें।
ट्रूकॉलर से अपना फोन नंबर डिलीट/अनलिस्ट कैसे करें-
Step 1: अपने फोन में ऐप को ओपन करें।
Step 2: iOS में More और एंड्रॉयड में Menu के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3: अब सेटिंग्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 4: यहां से प्राइवेसी सेंटर ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
Step 5: अब Deactivate Account ऑप्शन को सिलेक्ट करें।
Step 6: ऐसा करने के बाद, Truecaller Unlist पेज पर जाएं।
Step 7: अब कंट्री कोड के साथ अपना मोबाइल नंबर एंटर करें।
Step 8: Analyst option टैप करें और डिएक्टिवेशन के लिए कोई भी रीज़न दें।
Step 9: अब,दिया गया CAPTCHA भरें। इसके बाद Unlist option पर टैप करें। 24 घंटे के अंदर आपका फोन नंबर अनलिस्ट हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications







