Home
How to

Aadhaar Card में फोटो कैसे बदलवाएं, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Aadhaar Card सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना सिम कार्ड, राशन, स्कूल में एडमिशन या सरकारी योजना का लाभ लेने जैसा कुछ भी काम नहीं कर सकते। कहीं भी चले जाइए हर जगह सबसे पहले यही डॉक्यूमेंट मांगा जाता है।

ऐसे में जरूरी है कि इसमें सारी जानकारी एकदम सही हो। अक्सर होता है कि आधार कार्ड बनवाते वक्त कुछ गलतियां हो जाती हैं, जो आगे चलकर बहुत परेशान करती हैं। ऐसे में हम आपको आधार कार्ड में फोटो बदलवाने का पूरा प्रोसेस बताने वाले हैं। साथ ही कई दूसरे सवालों के जवाब भी देने वाले हैं।

Aadhaar Card में फोटो कैसे बदलवाएं?

आधार कार्ड की फोटो कैसे अपडेट करें?

आधार कार्ड में फोटो ऑनलाइन अपडेट नहीं की जा सकती। UIDAI की वेबसाइट पर आधार से जुड़ी कई सर्विस ऑनलाइन उपलब्ध हैं, लेकिन फोटो अपडेट के लिए आपको नजदीकी आधार सेवा केंद्र या अधिकृत जन सुविधा केंद्र (CSC) पर जाना होगा।

आप UIDAI की वेबसाइट या mAadhaar ऐप से नजदीकी आधार सर्विस सेंटर की जानकारी लेकर वहां अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। केंद्र पर जाकर ही बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और लाइव फोटोग्राफ के जरिए आपकी फोटो बदली जाती है।

- सबसे पहले केंद्र पर फॉर्म 1 लेना है।
- उसमें अपनी सही जानकारी फिल करनी है।
- इसके बाद बायोमेट्रिक यानी फिंगरप्रिंट और आई स्कैन वेरिफिकेशन होगा।
- इसके लिए 100 रुपये की फीस ली जाती है।
- आधार में फोटो चेंज होने में 15-90 दिनों तक का वक्त लगता है।
- यहां एक स्लिप मिलती है, जिससे आधार अपडेट प्रक्रिया को ट्रैक किया जा सकता है।

आधार कार्ड में फोटो कितनी बार बदल सकते हैं?

UIDAI की तरफ से इस पर कोई स्पष्ट सीमा नहीं दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर आप फोटो अपडेट करवा सकते हैं। हालांकि, बार-बार बदलाव करने से आपको अतिरिक्त सत्यापन या कारण देना पड़ सकता है।

आधार कार्ड की फोटो डाउनलोड कैसे करें?

आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in) पर जाकर "Download Aadhaar" विकल्प के जरिए ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। ई-आधार में आपकी वर्तमान फोटो होती है। इसे खोलने के लिए आपके आधार कार्ड के पहले चार अक्षर और जन्म वर्ष पासवर्ड के रूप में इस्तेमाल होते हैं।

आधार कार्ड की फोटो कॉपी मान्य है या नहीं?

हां, अगर आपकी आधार कार्ड की फोटो कॉपी स्पष्ट और साफ है, तो वह सामान्य डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए मान्य मानी जाती है। लेकिन सरकारी या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन वाले कार्यों के लिए असली या ई-आधार (PDF) की जरूरत होती है।

UIDAI क्या है?

UIDAI (Unique Identification Authority of India) वह सरकारी संस्था है जो आधार कार्ड जारी करती है और उससे जुड़ी सभी सेवाओं का संचालन करती है। यह संस्था नागरिकों की गोपनीयता बनाए रखते हुए आधार डेटा को सुरक्षित करती है।

आधार कार्ड में एड्रेस कितनी बार बदल सकते हैं?

आधार कार्ड में एड्रेस बदलने को लेकर कोई नियम यूआईडीएआई की तरफ से नहीं बनाया गया है। एड्रेस को कितनी भी बार चेंज किया जा सकता है, लेकिन जब आप एड्रेस बदलवाते हैं तो जरूरी दस्तावेज देने होते हैं।

आधार कार्ड में फोटो बदलने के लिए कौन सा डॉक्यूमेंट चाहिए?

आधार कार्ड में अपना फोटो बदलवाने के लिए कोई डॉक्यूमेंट नहीं मांगा जाता है। इसके लिए बस आपका वर्तमान फोटो क्लिक किया जाता है। आधार कार्ड में नाम और डेट ऑफ बर्थ बदलने को लेकर UIDAI ने कड़े नियम बना रखे हैं। आप नाम को अधिकतम दो बार और DoB को केवल एक बार अपडेट कर सकते हैं।

आधार में नाम और जन्मतिथि बदलने के लिए आपको अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। नाम और डेट ऑफ बर्थ बदलवाने के लिए कोई जरूरी दस्तावेज दोना होता है। आखिर में बात करते हैं मोबाइल नंबर अपडेट कराने की। बता दें आधार में मोबाइल नंबर कितनी भी बार अपडेट किया जा सकता है। ठीक एड्रेस की तरह।

FAQs
आधार कार्ड कौन जारी करता है?

UIDAI (Unique Identification Authority of India)

आधार कार्ड में एड्रेस कितनी बार बदल सकते हैं?

इसकी कोई सीमा नहीं है।

आधार में नाम और DoB बदलने का नियम क्या है?

नाम को दो बार और DoB को केवल एक बार अपडेट कर सकते हैं।

GizBot Technology
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X