Home
How to

Aadhaar Card की फोटो पसंद नहीं? ऐसे बदलवाएं मिनटों में! सिर्फ 100 रुपये है खर्च

Aadhaar Card Update: जितनी अच्छी और स्मार्ट फोटो हम इंस्टाग्राम के लिए क्लिक करवाते हैं, उतनी ही खराब फोटो आधार कार्ड पर होती है। इसकी वजह से कुछ लोग तो आधार को दिखाने में भी शर्माते हैं।

ID के तौर पर आधार दिखाते वक्त अगर आप भी चाहते हैं कि आपको शर्माना न पड़े तो इसका तरीका है कि आप इसमें फोटो बदलवा लें। आप कहेंगे फोटो बदलवाने का प्रोसेस क्या है? तो हम यहां इसका पूरा प्रोसेस आपको बता रहे हैं।

Aadhaar Card में नई फोटो कैसे लगवाएं? यहां है पूरी जानकारी

फॉलो करने होंगे ये स्टेप

- सबसे पहले uidai.gov.in वेबसाइट पर विजिट करें। फिर आधार एनरोलमेंट/करेक्शन फॉर्म डाउनलोड कर लें।

- एनरोलमेंट/करेक्शन फॉर्म में सभी जानकारी फिल करें और प्रिंटआउट ले लें।

- इसके बाद पास के Aadhaar Sewa Kendra पर इसे सबमिट कर दें।

- यहां आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा। साथ में नया फोटो क्लिक किया जाएगा।

- प्रोसेस पूरा होने के बाद 100 रुपये की फीस ली जाएगी।

- एकनॉलेजमेंट स्लिप मिलेगी, जिस पर URN होगा। इसे संभालकर रखना है। आधार अपडेट को ट्रेक करने के काम आएगा।

URN के जरिये आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपडेट स्टेट्स को चेक कर पाएंगे। आधार अपडेट होने में 90 दिनों तक का वक्त लग सकता है। एक बार आधार अपडेट हो जाए तो आप UIDAI की वेबसाइट से उसकी ई-कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं।

E-Aadhaar डाउनलोड कैसे करें?

E-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए जरूरी चीजें

  • Aadhaar नंबर या Enrolment ID
  • मोबाइल नंबर जो Aadhaar से लिंक है (OTP के लिए)
  • इंटरनेट कनेक्शन

Step-by-Step: E-Aadhaar कैसे डाउनलोड करें

Step 1: UIDAI की वेबसाइट पर जाएं https://myaadhaar.uidai.gov.in/ लिंक खोलें।

Step 2: "Download Aadhaar" ऑप्शन चुनें, फिर होमपेज पर "Download Aadhaar" पर क्लिक करें।

Step 3: अपनी जानकारी भरें, आपके पास तीन ऑप्शन होंगे।

-Aadhaar Number (UID)

-Enrolment ID (EID)

-Virtual ID (VID)

इनमें से कोई एक दर्ज करें। फिर Captcha भरें।

Step 4: OTP वेरीफाई करें, "Send OTP" पर क्लिक करें। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर 6-डिजिट का OTP आएगा। उसे दर्ज करें।

Step 5: Aadhaar डाउनलोड करें, OTP वेरीफिकेशन के बाद E-Aadhaar PDF फाइल डाउनलोड हो जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to change photo in Aadhaar card Step by Step Process
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X