PhonePe पर UPI पिन कैसे बदलें
हमारे स्मार्टफोन के जरिए हम आज के समय में कोई भी काम कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कोई भी बड़ी से बड़ी पैमेंट करने के लिए आपको बस अपने फोन में मौजूद कुछ ऐप्स की मदद चाहिए होती है जिसमें PhonePe, Google Pay जैसी ऐप्स शामिल हैं।
कोरोना काल के बाद से इन ऐप्स का इस्तेमाल और भी ज्यादा बढ़ गया है। लोग अब हर काम के लिे डिजिटल ट्राजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बता दें, भारतीय रिजर्व बैंक ने इस बार अपने आंकड़ों को जारी करते हुए बताया है कि मोबाइल वॉलेट और पीपीआई कार्ड दोनों से लेनदेन में 45.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
PhonePe यूज़र्स के लिए टिप्स एंड ट्रिक्स
मोबाइल वॉलेट की बात करें तो Google पे से मई के महीने में 7.5 करोड़ का लेनदेन हुआ है वहीं, फोनपे यूजर्स ने एक ही महीने के दौरान छह करोड़ का लेनदेन किया है। इस समय यह दोनों ही ऐप्स काफी कामयाबी हासिल कर रहे हैं। इस ऐप्स की मदद से आप किसी भी अकाउंट में आसानी से लेनदेन कर सकते हैं। फोनपे ऐप की मदद से आप लेनदेन के साथ फोन का रिचार्ज, बिजली, टी.वी रिचार्ज जैसे और भी कई काम आसानी से कर सकते हैं।
बता दें, आप किसी को अपना पासवर्ड ना दें और अगर आप ऐसा करते हैं, तो घोटाले से बचने के लिए अपना यूपीआई पिन बदलना कभी ना भूलें। अगर आप फोनपे ऐप पर नए हैं और आप नहीं जानते कि कैसे यूपीआई पिन को बदलना चाहिए तो हम आपको स्टैप्स के जरिए समझातें हैं।
ऐसे करें अपना यूपीआई चैंज
1. सबसे पहले, स्क्रीन पर दाएं तरफ कोने पर दिए गए मेनू को खोलें
2. इसके बाद दिए गए बैंक अकाउंट सेगमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपको वे सभी अकाउंट दिखाई देंगे जो वॉलेट से लिंक हैं।
3. उसके बाद, आपको उस बैंक खाते का चुनना होगा जिसका आप पिन बदलना चाहते हैं।
4. अकाउंट पर क्लिक करते ही ऐप आपको पासवर्ड बदलने की अनुमति देता है, वहीं आपको रीसेट बटन दिखाई देगा।
5. उसके बाद, बटन पर क्लिक करें और कार्ड पर लिखी लास्ट डेट (अंतिम तिथि) के साथ अपने कार्ड (डेबिट और क्रेडिट कार्ड) के लास्ट नंबर को दर्ज करें। अगर उसमें कोई डेट नहीं लिखी है तो 00/49 को दर्ज करें।
6. यह सब करने के बाद आपको बैंक से ओटीपी प्राप्त होगा, फिर आपको नए पिन के साथ ओटीपी दर्ज करना होगा।
कितना पैसा कर सकते हैं वीड्रो अप?
फोनपे की मदद से आप हर दिन 5,000 रुपये तक वीड्रो अप कर सकते हैं। वहीं महीने में 25,000 रुपये तक की लिमिट दी गई है। साल की बात करें तो कंपनी आपको 30000 रुपये तक भी निकालने की अनुमति देती है।
फोनपे कस्टमर केयर
कंपनी ने अपने फोनपे यूजर्स के लिए दो कस्टमर नंबर पेश किए हैं जिनकी मदद से आप कस्टमर केयर पर फोन करके किसी भी तरह की जानकारी पा सकते हैं। वह दो नंबर इस प्रकार से हैं 080 - 68727374 या 022 - 68727374। इसके अलावा, PhonePe आपको support.phonepe.com पर मेल करने की अनुमति देता है, और आप मैसेज के जरिए भी कस्टमर केयर से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








