WhatsApp Tips: बिना चैट और कॉन्टेक्ट्स खोए ऐसे बदलें अपना व्हाट्सएप नंबर
WhatsApp Tips: मेटा-स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग एप्लिकेशन व्हाट्सएप, दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, अपने यूजर्स को इन-ऐप फीचर का उपयोग करके अपना नंबर बदलने का ऑप्शन देता है। इस फीचर से आप अपना मोबाइल नंबर बदल सकते है और साथ ही आपका चैट भी नहीं उड़ता और कॉन्टेक्ट्स भी बने रहते हैं।

WhatsApp इसके लिए 'Change Number' नामक एक समर्पित फीचर प्रदान करता है जो आपकी कॉन्टेक्ट सूची में लोगों को यह सूचित करने में भी मदद करता है कि आपने अपना नंबर अपडेट कर लिया है। कॉन्टेक्ट्स को खोए बिना अपना व्हाट्सएप नंबर बदलने के लिए, इन स्टेप्स को फॉलो करें:
अपना फोन नंबर बदलने से पहले सुनिश्चित करें कि आपका नया फोन नंबर एसएमएस या फोन कॉल प्राप्त कर सकता है और एक सक्रिय सेलुलर कनेक्शन है। सुनिश्चित करें कि आपका पुराना फोन नंबर वर्तमान में आपके फोन पर व्हाट्सएप पर रजिस्टर्ड है।
स्टेप 1: सबसे पहले आपको WhatsApp सेटिंग्स को ओपन करना होगा और उसके बाद अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करके अपना रजिस्टर्ड फोन नंबर ढूंढ सकते हैं।
स्टेप 2: इसके बाद एंड्रॉइड यूजर्स व्हाट्सएप की सेटिंग्स को ऊपर दाईं ओर तीन-डॉट हैमबर्गर मेनू पर टैप करके एक्सेस कर सकते हैं।
स्टेप 3: अब, अकाउंट पर टैप करें और 'Change Number' का ऑप्शन चुनें।
स्टेप 4: इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप अपने नए नंबर पर SMS और वॉयस कॉल प्राप्त करने में सक्षम हैं।
स्टेप 5: जब यह कन्फर्म हो जाए तो 'Next' पर टैप करें।
स्टेप 6: फिर यह पूछेगा कि क्या आप चाहते हैं कि आपके व्हाट्सएप कॉन्टैक्ट्स को आपके नए नंबर के बारे में सूचित किया जाए।
स्टेप 7: आपके पास चुनने के लिए तीन ऑप्शन हैं - All Contacts, कॉन्टेक्ट्स जिनके साथ मैंने चैट की है या कस्टमर नंबर। व्हाट्सएप आपके नंबर में बदलाव के बारे में ग्रुप्स को अपने आप सूचित भी कर देगा।
स्टेप 8: इसके बाद आखिर में आपको 'Done' पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 9: इतना करने के बाद, ऐप आपसे अपना नया फोन नंबर रजिस्टर करने के लिए कहेगा।
स्टेप 10: फिर आपको एसएमएस या फोन कॉल के माध्यम से छह अंकों का वेरिफिकेशन कोड प्राप्त होगा जिसे रजिस्ट्रेशन समाप्त करने के लिए आपको ऐप में दर्ज करना होगा।
स्टेप 11: रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप WhatsApp पर अपनी पुरानी चैट और कॉन्टैक्ट्स देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications







