Home
How to

कैसे बदले Facebook पर अपना नाम, जाने सभी स्टेप यहां

Facebook पर अपना नाम बदलना वास्तव में एक आसान और सीधी प्रक्रिया है, और आप इसे अपनी पसंद के डिवाइस, जैसे एंड्रॉइड मोबाइल फोन, आईफोन, या लैपटॉप और पीसी का यूज करके फेसबुक ऐप या वेबसाइट के जरिए से कर सकते हैं। नीचे आपके फेसबुक अकाउंट पर अपना नाम बदलने के लिए दिशानिर्देशों और सभी स्टेप बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं।

कैसे बदले Facebook पर अपना नाम, जाने सभी स्टेप यहां

facebook पर अपना नाम कैसे बदलें

यहां अलग-अलग प्लेटफार्मों पर फेसबुक पर अपना नाम बदलने के लिए सभी तरह के स्टेप बताए गए हैं।

कंप्यूटर

1 - सबसे पहले अपने डेस्कटॉप ब्राउजर पर जाए और facebook.com लॉग इन करें।

2 - अब विंडो के ऊपरी दाएं (right) कोने में अपने प्रोफाइल इमेज पर क्लिक करें।

3 - सेटिंग्स और गोपनीयता (Privacy) ऑप्शन चुनें और फिर सेटिंग्स में जाए।

4 - बाईं (left) ओर मेटा अकाउंट सेंटर मेनू से, पर्सनल डिटेल क्लिक करें ।

5 - अब, अपना फेसबुक प्रोफाइल चुनें जिसमें नाम बदलने की जरूरत है।

6 - नाम पर क्लिक करें ।

7 - नया नाम दर्ज करें और रिव्यू चेंज पर क्लिक करें ।

8 - वह क्रम चुनें जिसमें आप अपना नाम दिखाना चाहते हैं और Save के लिए डन पर टैप करें।

एंड्रॉइड

1 - सबसे पहले तो अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन पर फेसबुक ऐप खोलें ।

2 - स्क्रीन के ऊपरी दाएं (Right) कोने में दिए गए तीन रेखाओं वाले आइकन पर टैप करें ।

3 - नीचे स्क्रॉल करें और सेटिंग्स और प्राइवेसी ऑप्शन चुनें , फिर उसके बाद सेटिंग्स पर क्लिक करें ।

4 - मेटा अकाउंट सेंटर के अंतर्गत, पर्सनल डिटेल ऑप्शन चुनें ।

5 - अब, प्रोफाइल पर क्लिक करें और उस फेसबुक प्रोफाइल का चयन करें जिसके लिए आप नाम बदलना चाहते है।

6 - नाम पर क्लिक करें।

7 - नया नाम दर्ज करें और रिव्यू चेंज पर क्लिक करें ।

8 - वह क्रम चुनें जिसमें आप अपना नाम दिखाना चाहते हैं और सेव के लिए डन पर टैप करें।

आईओएस

1 - सबसे पहले अपने iPhone या iPad पर Facebook ऐप खोलें।

2 - स्क्रीन के निचले दाएं (Right) कोने में दिए गए मेनू पर टैप करें ।

3 - नीचे स्क्रॉल करें और सेटिंग्स और प्राइवेसी ऑप्शन चुनें , फिर सेटिंग्स पर क्लिक करें ।

4 - मेटा अकाउंट सेंटर के अंतर्गत, पर्सनल डिटेल ऑप्शन चुनें ।

5 - अब, प्रोफाइल पर क्लिक करें और उस फेसबुक प्रोफाइल का चयन करें जिसके लिए नाम बदलने की जरूरत है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Changing your name on Facebook is a really easy and straightforward process, and you can do it through the Facebook app or website using the device of your choice, such as an Android mobile phone, iPhone, or laptop and PC. Below are the steps and guidelines to change your name on your Facebook account. So let's know.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X