Home
How to

शादी के बाद PAN Card पर अपना नाम कैसे बदलें

परमानेंट अकाउंट नंबर यानि पैन भारत के नागरिकों के लिए आयकर रिटर्न फ़ाइल करने के लिए पहचान के प्रमाण के रूप में कार्य करता है। साथ ही पैन कार्ड (Pan Card) की जरूरतें बहुत है, जैसे अगर ज्यादा पैसों की लेनदेन या नकद जमा करनी है, तो पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है।

शादी के बाद PAN Card पर अपना नाम कैसे बदलें

पैन कार्ड जो पहचान प्रमाण के रूप में कार्य करता है, इसलिए आवेदकों को प्रदान किए गए डेटा से सावधान रहना चाहिए, और सही भी होना चाहिए। हालांकि भारतीय महिलाओं के लिए एक समस्या होती है। शादी के बाद कई जगह महिलाओं को अपना उपनाम बदलना पड़ता है इसलिए पैन कार्ड में भी नाम बदलने की आवश्यकता होती है। इसलिए हमने यहाँ पूरा प्रोसेस बताया है कि आप नाम कैसे बदल सकते है।

शादी के बाद PAN Card पर अपना नाम कैसे बदलें:

यहाँ हमने नीचे पूरा प्रोसेस बताया है कि आप अपने पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदल सकते है।

स्टेप 1: सबसे पहले आपको https://tin.tin.nsdl.com/pan2/servlet/NewPanCorrectDSC की वेबसाइट पर जाना होगा।

स्टेप 2: इसके बाद यहाँ जरुरी जानकारी के साथ एप्लिकेशन फॉर्म भरें और इसे ऑनलाइन सबमिट करें।

स्टेप 3: एकमात्र Cell को सेलेक्ट करें जो आपके नाम के सामने है और फॉर्म में अपने PAN का उल्लेख करें।

स्टेप 4: अब फॉर्म में दी गई जानकारी को क्रॉस-चेक करने के लिए 'Validate' के ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 5: एक बार Validate हो जाने के बाद, "Submit" बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 6: इसके बाद, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, कैश कार्ड, आदि के माध्यम से अपने रिक्वेस्ट को प्रोसीड करने के लिए भारत के भीतर संपर्क पते के लिए 110 रुपये और भारत के बाहर संपर्क पते के लिए 1,020 रुपये का पेमेंट करें।

स्टेप 7: पेमेंट हो जाने के बाद, PAN Application Form को डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट के माध्यम से एक हार्ड कॉपी प्राप्त करें।

स्टेप 8: फॉर्म पर दो पासपोर्ट साइज के फोटो चिपकाएं और उस पर हस्ताक्षर करें।

स्टेप 9: एप्लिकेशन फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज प्रमाण (स्व-सत्यापित) अटैच करें।

स्टेप 10: इसके बाद यदि आपने NSDL के लिए आवेदन किया है, तो आवेदन डाक के माध्यम से NSDL को भेजें।

स्टेप 11: और यदि आपने UTIITSL में अप्लाई किया है तो आप पैन एप्लिकेशन की एप्लिकेशन रेफेरेंस नंबर देकर अपनी स्थिति को ट्रैक भी कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Permanent Account Number (PAN) serves as a proof of identity for citizens of India to file income tax returns.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X