Home
How to

गर्मियों में आपका स्मार्टफोन भी नहीं हो रहा है चार्ज, तो इस जुगाड़ से करें 100% चार्ज

यदि आप भी भीषण गर्मी से परेशान हैं और ऊपर से स्मार्टफोन भी चार्ज नहीं होता है। तो चिंता मत कीजिये क्योंकि ज्यादा गर्मी की वजह से आपका स्मार्टफोन चार्ज नहीं होता है लेकिन इसके लिए हमारे पास एक ट्रिक है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल फोन को 100% फुल चार्ज कर सकते हैं वो भी आसान तरीके से।

गर्मियों में आपका स्मार्टफोन भी नहीं हो रहा है चार्ज, तो इस जुगाड़ से करें 100% चार्ज

इन दिनों राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश जैसे क्षेत्रों में काफी भीषण गर्मी पड़ रही है इसलिए जब स्मार्टफोन को चार्जिंग पर लगाते हैं, तो वो गर्म हो जाते हैं और कुछ परसेंट चार्ज होकर रुक जाते हैं। लेकिन मैंने एक ट्रिक को अपनाया और करीब 43℃ की भीषण गर्मी में 73% पर रुके हुए फोन को 100% चार्ज किया। तो आइए आपको भी ट्रिक बताते हैं।

भीषण गर्मी में स्मार्टफोन नहीं हो रहा है चार्ज, तो इन टिप्स को करें फॉलो

सबसे पहले तो आपको बता दूं कि मैं OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता हूँ और मैंने दो बार इस ट्रिक को आजमाकर लगभग 43 से 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी के दौरान अपने फोन को चार्ज किया है। कई दिनों तक मैंने यह देखा कि मेरा मोबाइल फोन 73% पर आकर रुक जाता है और बहुत ज्यादा गर्म भी हो जाता है। इसके बाद मैंने देसी जुगाड़ करके अपने फोन को चार्ज करके देखा और वही ट्रिक मैं आज आपको भी शेयर करने जा रहा हूँ।

इसके लिए आपको कुछ नहीं बस एक रुमाल की आवश्यकता होगी।

फिर अब रुमाल को अच्छे से पूरी तरह से पानी में भिगोकर निचोड़ लें। हालांकि आपको थोड़ा बहुत गीला रहने देना हैं और इतना भी पानी मत रहने दें कि कहीं पानी स्पीकर्स में न चला जाये।

गर्मियों में आपका स्मार्टफोन भी नहीं हो रहा है चार्ज, तो इस जुगाड़ से करें 100% चार्ज

अब चार्जर को प्लग में लगा दें और मोबाइल फोन को पिन से कनेक्ट कर दें।

अब उस पानी से भीगे हुए रुमाल को मोबाइल पर लपेट दें। और कहीं सपाट जगह पर रख दें।

कुछ समय बाद आपका फोन पूर्ण रूप से चार्ज हो जाएगा और फोन गर्म भी नहीं होगा।

नोट: मैंने ये ट्रिक अपने वनप्लस नॉर्ड 2 के स्मार्टफोन में 2 बार आजमाई है और उससे पूरा चार्ज भी हुआ है, लेकिन आपके साथ भी यह ऐसे ही काम करेगी या नहीं इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Charge 100% Smartphone On Summer Using This Easy Tricks
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X