Aadhaar Card अपडेट स्टेटस कैसे चेक करें ऑनलाइन; यहां चेक करें स्टेप बॉय स्टेप प्रोसेस
आधार कार्ड भारत में डिजिटल पहचान का सबसे बड़ा स्तंभ बन चुका है। बैंक अकाउंट खोलने से लेकर लोन, क्रेडिट कार्ड और सिम कार्ड तक हर सेवा में इसकी जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या होगा अगर आपका आधार अपडेट पेंडिंग हो?
ऐसे में न केवल आपकी सुविधाएं रुक सकती हैं, बल्कि फाइनेंशियल सर्विसेज में भी परेशानी आ सकती है। इसलिए, 2025 में यह जानना बेहद जरूरी हो गया है कि आधार कार्ड अपडेट स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें।

क्यों जरूरी है ये प्रोसेस?
मान लीजिए आपने हाल ही में पता, मोबाइल नंबर या फोटो अपडेट करवाया है। अब अगर आप किसी बैंक से पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं और आपका आधार अपडेट अभी भी पेंडिंग है, तो प्रोसेस रुक सकता है।
उदाहरण के लिए, Personal Loan जैसी इंस्टेंट सर्विस में अगर आधार अपडेट न हुआ हो, तो सिस्टम आपका e-KYC वेरिफाई नहीं कर पाएगा। नतीजा लोन अप्रूवल में देरी या रिजेक्शन मिल सकता है। यही वजह है कि आधार अपडेट स्टेटस ट्रैक करना सिर्फ औपचारिकता नहीं बल्कि फाइनेंशियल सेफ्टी का हिस्सा बन चुका है।
क्या हैं आधार ट्रैकिंग नंबर?
आधार अपडेट की प्रक्रिया में तीन प्रमुख रेफरेंस नंबर काम आते हैं ।
| रेफरेंस टाइप | उपयोग | डिजिट्स | कब मिलता है |
| URN (Update Request Number) | डेमोग्राफिक/बायोमेट्रिक अपडेट के लिए | 14 | अपडेट सबमिट करने के बाद |
| EID (Enrolment ID) | नई एंट्री या किसी बदलाव के लिए | 28 | एनरोलमेंट स्लिप पर |
| SRN (Service Request Number) | एड्रेस वेलिडेशन लेटर के लिए | 10 | एड्रेस अपडेट के समय |
इन्हें आप आधार की ट्रैकिंग आईडी समझिए - जैसे ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करते हैं, वैसे ही ये नंबर आपके अपडेट स्टेटस को ट्रैक करने में मदद करते हैं
ऑनलाइन कैसे चेक करें आधार अपडेट स्टेटस
ये प्रक्रिया दो तरीके से काम करती है। पहला तरीका है कि आप UIDAI की बेबसाइट पर चेक किया जा सकता है, जबकि दूसरे तरीके में आप अपने रजिस्टर्ड
- UIDAI myaadhaar.uidai.gov.in/CheckAadhaarStatus की वेबसाइट से जाएं।
- अपना URN या SRN नंबर डालें।
- स्क्रीन पर दिखा कैप्चा कोड दर्ज करें।
- "Check Status" पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको इनमें से कोई एक स्टेटस दिखाई देगा।
- Draft: आपका अनुरोध सबमिट हुआ है।
- Payment: फीस प्रोसेस हो रही है।
- Verification: डॉक्यूमेंट की जांच चल रही है।
- Validation: अंतिम वेरिफिकेशन चरण में।
- Completed: अपडेट सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
SMS से स्टेटस चेक करें
ऑफलाइन यूजर्स के लिए UIDAI का SMS तरीका आसान है। UID STATUS टाइप करें और 51969 पर भेजें। थोड़ी ही देर में आपको ऑटोमेटेड रिप्लाई मिल जाएगा जिसमें आपका अपडेट स्टेटस होगा। बता दें कि अपनी Acknowledgement Slip हमेशा संभालकर रखें, इसमें आपके सभी रेफरेंस नंबर होते हैं।
- लंबे समय तक पेंडिंग रहे तो क्या करें?
- डॉक्यूमेंट्स को सही से जांचें।
- UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क करें।
- पास के Aadhaar Seva Kendra पर जाकर सहायता लें।
- हालांकि कभी भी किसी अनधिकृत एजेंट को पैसे न दें। UIDAI की सभी सेवाएं फ्री हैं।
फाइनेंशियल लाइफ पर असर
लोन अप्रूवल पर असर पड़ेगा। अधिकांश बैंक और NBFCs e-KYC के लिए आधार पर निर्भर करते हैं। अगर अपडेट अधूरा है, तो लोन प्रोसेस में हफ्तों की देरी, इंस्टेंट क्रेडिट रोक, या EMI भुगतान में गड़बड़ी हो सकती है।
डिजिटल फाइनेंस एक्सेस जैसे EMI कार्ड एक्टिवेशन के लिए वेरिफाइड आधार जरूरी होता है। इसके अलावा FD या डिजिटल अकाउंट खोलने में एड्रेस अपडेट अनिवार्य है। साथ ही क्रेडिट कार्ड OTP सर्विसेज के लिए सही मोबाइल नंबर होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications








