Home
How to

ऐसे पता करें कि आप का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक कराया या नहीं? यह सवाल आपसे कभी ना कभी किसी ना किसी ने जरूर पूछा होगा। अब अगर आपको इस बात की जानकारी नहीं है तो निश्चित तौर पर आप चिंता में आ सकते हैं क्योंकि अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपके एक नहीं बल्कि कई या यूं कहें कि लगभग सभी सरकारी काम में बाधा आ जाएगी।

ऐसे पता करें कि आप का मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक है या नहीं, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

अगर आप ये जानने के लिए टेंशन में हैं की आप का मोबाइल नंबर आधार से लिंक है या नहीं तो अब परेशान होने की जरूरत नही है। दूरसंचार विभाग (DOT) ने हाल ही में एक वेब पोर्टल लांच किया है जिसकी मदद से आप अपने नाम की मदद से मोबाइल कनेक्शन की जाँच कर सकते हैं। फ्रॉड मैनजमेंट एंड कंज़्यूमर प्रोटेक्शन का ये नया टेलीकॉम एनालिटिक्स पोर्टल यूजर को उसके आधार कार्ड से लिंक सारे मोबाइल नंबरों की सूची दिखता है। डीओटी के निर्देश के अनुसार एक यूजर सिर्फ 9 मोबाइल कनेक्शन के लिए इसको रजिस्टर्ड कर सकता है।

आप पोर्टल का इस्तेमाल करके उन नंबरों की भी पहचान कर सकते हैं जो अब इस्तेमाल में नही हैं। TAFCOP के अबाउट पेज में लिखा है " इस वेबसाइट को ग्राहकों के उनके नाम पर काम कर रहे उनके दूसरे मोबाइल कनेक्शन को चालू करने की मदद करने के लिए विकसित किया गया है।

आप इन स्टेप को फॉलो करके आप के आधार नंबर के खिलाफ रजिस्टर्ड मोबाइल नंम्बर की जांच कर सकते हैं और उसके खिलाफ एक्शन ले सकते हैं:-

स्टेप 1:- सबसे पहले आप TAFCOP की वेबसाइट (https://tafcop.dgtelecom.gov.in/) पर विजिट करें।

स्टेप 2:- अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंम्बर दर्ज करें और ओटीपी दर्ज करें।

स्टेप 3:- पोर्टल आपके आधार कार्ड से जुड़े सभी मोबाइल नंबरों की सूची दिखाई देगा। यूजर उन नंबरों की रिपोर्ट और ब्लॉक कर सकते हैं जो उपयोग में नहीं हैं।

आधार कार्ड आजकल सभी भारतीय नागरिक के लिए एक सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक है। आपको किसी भी सरकारी काम को करने या करवाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा जारी किया जाने वाला एक ऐसा कार्ड है, जिसे किसी भी भारतीय नागरिक की पूरी पहचान होता है।

इस वजह से भारत सरकार आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है कि क्योंकि बहुत सारे फ्रॉड लोग मोबाइल नंबर्स का गलत इस्तेमाल करके लोगों को ठगने या किसी भी अपराधिक गतिविधि को अंजाम देने का काम करने लगे थे। ऐसे में आधार कार्ड से मोबाइल नंबर को लिंक करने पर आम लोगों से धोखाधड़ी की घटनाएं कम हो जाती है। इस वजह से हमने आपको अपने इस आर्टिकल में बताया है कि आप कैसे खुद घर बैठे चेक कर सकते हैं कि आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक हुआ है या नहीं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
How to check all SIM cards registered on your Aadhaar card
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X