बिना UAN नंबर अब ऐसे चुटकियों में चेक करें PF बैलेंस और ऐसे करें विड्रॉल
यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन/UAN) एक ईपीएफ मेम्बर (EPF Member) को सौंपा जाने वाला एक 12-अंकों का यूनिक नंबर है। यह एक स्थायी संख्या है और एक मेम्बर के जीवन भर के लिए वैलिड होता है। ये नंबर कंपनी अपने कर्मचारियों के लिए बनाती है जो जीवनभर काम आता है। रोजगार में बदलाव के मामले में, पहले आवंटित यूएएन केवल नियोक्ता द्वारा प्रदान किया जा सकता है।

UAN के जरिए EPFO मेंबर अपना PF बैलेंस जान सकता है और बिना एंप्लॉयर की मदद के इसे कभी भी निकाल सकता है। हालांकि, कई परिस्थितियों में यह देखा गया है कि कर्मचारी का UAN नहीं बनता है या या वो भूल जाते हैं। ऐसे में बिना यूएएन के भी मेम्बर्स अपना पीएफ बैलेंस एक्सेस कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं कि यह कैसे किया जा सकता है।
बिना UAN के ऐसे चेक करें अपने EPF बैलेंस को
अगर आप भी अपना UAN नंबर भूल गए हैं और अब EPF पर बैलेंस देखना चाहते हैं तो हमने यहाँ पर नीचे प्रोसेस बताया है।
स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले तो epfindia.gov.in के ईपीएफ होम पेज पर विजिट करें।
स्टेप 2: अब इसके बाद "Click Here to Know your EPF Balance" के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब आपको https://hindi.gizbot.com/epfo/पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा। अब आपको "Member Balance Information" पर जाना है।
स्टेप 4: अब यहाँ पर आपको अपने राज्य का चयन करें और अपने ईपीएफओ कार्यालय लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 5: इसके बाद आपको अपना पीएफ खाता नंबर, नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
स्टेप 6: अब सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपका पीएफ बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
बिना UAN नंबर से अपना PF के पैसे ऐसे निकालें
अगर आपके पास यूएएन नहीं है, तो आपको पीएफ विड्रॉल फॉर्म भरना होगा और इसे स्थानीय पीएफ कार्यालय में जमा करना होगा। सदस्यों को इंटरनेट से आधार-आधारित समग्र दावा प्रपत्र या गैर-आधार समग्र दावा प्रपत्र डाउनलोड करना होगा। इसके तहत बिना यूएएन के पीएफ से विड्रॉल की प्रक्रिया में समय लग सकता है।
आप अपनी जरूरत के हिसाब से पीएफ अकाउंट से आंशिक या पूर्ण विड्रॉल कर सकते हैं। कर्मचारी के रिटायरमेंट के बाद या दो महीने से ज्यादा बेरोजगार रहने पर ईपीएफ की पूरी निकासी की जा सकती है। अगर कोई कर्मचारी एक महीने तक बेरोजगार रहता है, तो वह अपनी कुल पीएफ राशि का 75% पेंशन फंड से निकाल सकता है।
यदि आप मोबाइल पर अपने पीएफ बैलेंस (PF Balance) को मोबाइल पर चेक करना चाहते हैं और उसको विड्रॉल करना चाहते हैं तो इसके लिए UMANG ऐप बहुत काम की हैं। यह एक सरकारी ऐप है और इसकी मदद से आप चंद मिनटों में अपने बचे हुए ईपीएफओ बैलेंस (EPFO Balance) को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और उसको निकाल भी सकते हो।
एसएमएस के माध्यम से ईपीएफ बैलेंस (EPF Balance) देखें
यदि आपका यूएएन नंबर एक्टिव है यानी आपके पैन, आधार और बैंक से जुड़ा होना चाहिए। तो आप SMS के माध्यम से ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 'EPFOHO UAN LAN' लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करना होगा।
मिस्ड कॉल के माध्यम से ईपीएफ बैलेंस कैसे चेक करें
इन दोनों ऑप्शन के अलावा आप मिस्ड कॉल के माध्यम से भी अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं। आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के माध्यम से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल करके भी ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







