Home
How to

Laptop की बैटरी को रखना चाहते हैं फिट, यहां जानें बैटरी हेल्थ चेक करने की आसान टिप्स

अगर आप Laptop का इस्तेमाल करते हैं, तो लैपटॉप की बैटरी हेल्थ की निगरानी करना आपके लिए बेहद ही जरूरी हो जाता है। खासकर अगर आप अपने लैपटॉप से बेहतरीन परफॉर्मेंस और लंबा बैटरी बैकअप की उम्मीद रखते हैं। समय के साथ बैटरी की क्षमता घटती जाती है, जिससे उसका चार्ज रखने का समय कम हो जाता है।

लेकिन बैटरी की मौजूदा स्थिति को चेक कर इसे खराब होने के सही उपाय खोज कर उन्हें अपनाने से इसकी बैटरी लाइफ की उम्र बढ़ाई जा सकती है। अपने लैपटॉप की बैटरी हेल्थ को चेक करने के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम या बैटरी मैनेजमेंट के लिए डिजाइन किए गए थर्ड-पार्टी सॉफ्टवेयर की मदद ले सकते हैं।

Laptop की बैटरी हेल्थ चेक करने की आसान टिप्स, यहां जाने

ये टूल बैटरी की हेल्थ, साइकिल काउंट और कैपिसिटी यानी की क्षमता की जानकारी प्राप्त करने में आपके काफी काम आ सकते हैं। यदि आप इन सभी चीजों पर फोकस करते हैं, तो बैटरी के इस्तेमाल, चार्जिंग की आदतों और लैपटॉप के ठीक प्रकार से काम करने के लिए बैटरी को बदलने की कंडीशन में आसानी से निर्णय ले सकेंगे। चलिए जान लेते हैं कि लैपटॉप में आप बैटरी हेल्थ कैसे चेक कर सकते हैं?

Laptop में कैसे करें बैटरी हेल्थ चेक?

लैपटॉप की बैटरी हेल्थ चेक करने के लिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस फॉलो करें।

कमांड प्रॉम्प्ट ओपन करें

बैटरी रिपोर्ट करें तैयार- कमांड प्रॉम्प्ट में powercfg/batteryreport टाइप करें। इसके बाद एंटर पर क्लिक करें। बाद में अपनी रिपोर्ट सेव करें, लेकिन रिपोर्ट सेव करते समय फोल्डर पर जरूर फोकस करें।

बैटरी रिपोर्ट ओपन करें- फाइल एक्सप्लोरर ओपन करें और उस फोल्डर में जाएं, जहां आपने बैटरी रिपोर्ट सेव की है। बैटरी रिपोर्ट को सर्च करने के बाद उसे ओपन करें।

रिपोर्ट करें रीड- इसके पहले दो सेक्शन पर ध्यान दें। पहला सेक्शन Installed Batteries के बारे में सामान्य जानकारी देता है। यहां पर फुल चार्ज कैपिसिटी साइकल काउंट पर ध्यान दें।

रिसेंट यूजेस चेक करें- हाल ही में दर्ज की गई लेटेस्ट कंडीशन को देखने के लिए अगले सेक्शन के नीचे Recent Usage पर क्लिक करें। यहां नजर आ रहे परसेंट और बची हुई टोटल कैपिसिटी पर ध्यान दें।

इस प्रोसेस के बाद आप अपनी बैटरी हेल्थ का आसानी से पता लगा सकते हैं और अपने लैपटॉप को बेस्ट कंडीशन में लाने के लिए कुछ उपाय भी खोज सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you use a laptop, then monitoring the laptop's battery health becomes very important for you. Let's know how you can check battery health in a laptop?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X