CBSE 10th Board Result 2021: सीबीएसई 10वीं कक्षा का ऑनलाइन रिजल्ट कैसे देखें
CBSE 10th Board Result 2021: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभी तक कक्षा 10 के परिणाम की सटीक तारीख की घोषणा नहीं की है। रिपोर्टों से पता चलता है कि CBSE कक्षा 10 के परिणाम 20 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। जबकि कक्षा 10 के परिणाम की तारीख का खुलासा होना बाकी है, सीबीएसई ने खुलासा किया है कि छात्र अपने नंबर्स को चेक कैसे कर सकते हैं और ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। कई वेबसाइटों और ऐप्स के माध्यम से नंबर्स की जांच की जा सकती है।

CBSE की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, कक्षा 10 के छात्र कई अन्य वेबसाइटों और ऐप पर अपनी मार्कशीट को चेक कर सकेंगे। SMS और ईमेल के जरिए भी मार्क्स चेक किए जा सकते हैं।
नीचे हमने कुछ तरीके बताये है जिससे आप अपने 10वीं का परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE 10th Board Result 2021 ऑनलाइन कैसे चेक करें
CBSE कक्षा 10वीं के रिजल्ट SMS और ईमेल के माध्यम से देखें
हर साल की तरह, सीबीएसई छात्रों को एसएमएस के माध्यम से अपने बोर्ड के परिणाम की जांच करने की सुविधा देगा। एसएमएस के माध्यम से परिणाम देखने के लिए, कक्षा 10 के छात्रों को CBSE 10 (रोल नंबर) (स्कूल नंबर) (सेंटर नंबर) टाइप करना होगा और इसे 7738299899 पर भेजना होगा।
UMANG ऐप के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10वीं का के देखें
छात्र सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम उमंग ऐप के जरिए भी देख सकेंगे। ऐप एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध है। छात्र निर्धारित दिन पर रिजल्ट चेक करने के लिए umang.gov.in वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं।
डिजिलॉकर ऐप के माध्यम से कैसे देखें सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम
छात्र डिजिलॉकर एप पर भी अपने 10वीं के नतीजे देख सकेंगे। सेकेंडरी बोर्ड डिजिलॉकर के साथ इंटीग्रेट परिणाम मंजूषा पर कक्षा 10 की डिजिटल मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पास सर्टिफिकेट अपलोड करेगा। डिजिलॉकर लॉगिन क्रेडेंशियल छात्रों को रजिस्टर्ड दस अंकों के फोन नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे।
IVRS या फोन कॉल के माध्यम से सीबीएसई कक्षा 10वीं का रिजल्ट चेक करें
IVRS या मोबाइल फोन के जरिए सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम देखने का एक तरीका होगा। कक्षा 10 के छात्रों को अपने अंक प्राप्त करने के लिए आईवीआरएस लाइन 24300699 (दिल्ली के लिए) या 011 - 24300699 (देश के अन्य हिस्सों के लिए) पर कॉल करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications







