Home
How to

Google Pay Cibil Score: गूगल पे पर ऐसे पता करें सिबिल स्कोर, इन स्टेप्स को करें फॉलो

Google Pay Cibil Score: गूगल पे ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। जिसके तहत अब बस कुछ सेकेंड में यूजर्स घर बैठे अपना Cibil Score पता कर सकते हैं। इतना ही नहीं सिबिल स्कोर अच्छा होने पर गूगल पे के जरिए इंस्टेंट पर्सनल लोन भी ले सकते हैं। इससे पहले सिविल स्कोर पता करने के लिए यूजर्स को CIBIL की वेबसाइट पर जाना पड़ता था। साथ ही Cibil Score देखने के लिए कोई प्रीमियम लेना अनिवार्य था। हालांकि गूगल पे पर इस सुविधा के शुरू होने के बाद इन सबसे यूजर्स को छूटकारा मिल गया है। तो चलिए आगे आपको Gpay से सिबिल स्कोर कैसे चेक किया जा सकता है। इसे स्टेप बाइ स्टेप समझाते हैं। जिसे फॉलो कर आप भी अपना सिबिल स्कोर चेक सकते हैं।

Gpay पर Cibil Score ऐसे करें पता, इन स्टेप्स को करें फॉलो

आपको बता दें, आपके सिविल स्कोर से ही यह तय किया जाता है कि, आप किसी बैंक से लोन ले सकते हैं या नहीं। भविष्य में बैंक से लोन लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को अपना सिबिल स्कोर अच्छा रखना जरूरी होता है। सिबिल स्कोर 3 अंकों का एक नंबर होता है। 300 से 900 के बीच अगर आपका सिविल स्कोर होता है तो यह अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपका सिबिल स्कोर किसी भी कारण 300 से नीचे का होता है तो यह एक खराब सिबिल स्कोर में आता है। जिससे आप अगर बैंक से लोन लेना चाहते हैं, तो आपको कोई बैंक लोन नहीं देगा। वहीं अगर आपका सिविल स्कोर 750 तक है तो यह काफी अच्छा सिबिल स्कोर माना जाता है।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

सबसे पहले आपको अपने फोन में Gpay एप्लीकेशन को अपडेट करना होगा, क्योंकि इस नए फीचर का लाभ Gpay अपडेट किए जाने पर ही मिलेगा।

इसके बाद आपके सामने Gpay का होमस्क्रीन शो होने लगेगा। जहां पेज को ऊपर की तरफ स्क्रोल करते हुए, Check Cibil Score free के ऑप्शन पर टैप करें।

इसके बाद Let's Check के ऑप्शन पर जाकर टैप करें।

इसके बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा, जहां आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर शो हो रहा होगा। यहां आपको नीचे फर्स्ट नेम और लास्ट नेम डालना है, इसके बाद कंटिन्यू के ऑप्शन पर टैप करें।

अब आपके सामने आपका सिविल स्कोर शो होने लगेगा। जहां आप अपना सिविल स्कोर देख सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप अपना Cibil report देखना चाहते हैं, तो सिविल स्कोर के नीचे दिख रहे कंटिन्यू के ऑप्शन पर टैप करे इसके बाद Later के ऑप्शन को टैप करें, नीचे की तरफ दिख रहे See full report पर टैप करें। यहां आपको अपकी पूरी सिबिल रिपोर्ट दिखने लगेगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Now with the help of Gpay you can also check your CIBIL score sitting at home for free. Along with this, you can also check your civil report.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X