कैसे चेक करें कि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा है या नहीं, यहाँ जानें प्रोसेस
आधार कार्ड (Aadhaar Card) हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण डॉक्युमेंट्स में से एक बन गया है क्योंकि यह काफी जगह काम आता है। चाहे बैंक का काम हो या किसी सरकारी योजना, सब जगह आधार कार्ड की आवश्यकता होती ही है। साथ ही इसमें मोबाइल नंबर भी लिंक किया हुआ होना चाहिए क्योंकि इसके कई सारे फ़ायदे हैं। तो आज हम आपको यहाँ यही बताएंगे कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है या नहीं।

कैसे चेक करें कि आपका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है या नहीं
अब अपने आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना बहुत जरूरी है। यदि आपका कार्ड मोबाइल नंबर से जुड़ा है, तो आपको कई सुविधाएं मिलेंगी जैसे कि आप अपने आधार कार्ड पर अपने व्यक्तिगत डिटेल्स को आसानी से ऑनलाइन बदल सकते हैं, बिना किसी समस्या के अपने पीएफ अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।
हम में से कई लोगों ने अभी तक मोबाइल नंबरों को आधार कार्ड से लिंक नहीं किया होगा। यदि आप उनमें से एक हैं, तो आपको इसे जल्द से जल्द कर लेना चाहिए। हालांकि, आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से जोड़ने की कोई ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं है, इसलिए आपको नजदीकी आधार केंद्र पर जाना होगा।
दूसरी ओर, हम में से कई लोग भूल गए होंगे कि कौन सा नंबर हमारे आधार कार्ड (Aadhaar Card) से जुड़ा था या यदि आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका फोन नंबर आपके आधार कार्ड से जुड़ा है या नहीं, तो आप सही जगह पर हैं। इस आर्टिकल में, हमने बताया है कि कैसे चेक करें कि आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है या नहीं।
इसके लिए हमने नीचे कुछ स्टेप्स बताये है जिन्हें आप फॉलो करके यह आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपका आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर जुड़ा हुआ है या नहीं:
स्टेप 1: सबसे पहले, आपको UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या आप यहां क्लिक कर सकते हैं।
स्टेप 2: अब, ऊपरी बाएं कोने में स्थित ''My Aadhaar Section'' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: फिर नीचे स्क्रॉल करें और आपको Aadhaar Service का सेक्शन देखने को मिलेगा।
स्टेप 4: इसके तहत ''Verify my Email/Mobile Number" का ऑप्शन दिखाई देगा।
स्टेप 5: उसके बाद, आपको अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा जोड़ना होगा और फिर OTP ऑप्शन पर टैप करना होगा।
स्टेप 6: यदि आपका आधार मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है, तो यह आपको एक टेक्स्ट दिखाएगा जैसे - "the mobile number you have entered already verified with our records." (आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर हमारे रिकॉर्ड से पहले ही सत्यापित हो चुका है।)
स्टेप 7: यदि आपका आधार कार्ड लिंक नहीं है तो यह दिखाएगा - "the mobile number you have entered is not registered with UIDAI.'' (आपके द्वारा दर्ज किया गया मोबाइल नंबर यूआईडीएआई के साथ पंजीकृत नहीं है।)
तो अगर आपका आधार कार्ड अपने मोबाइल नंबर के साथ लिंक नहीं है तो आप किसी आधार सेंटर पर जाकर लिंक करवा सकते हैं। और यदि चेक करना है तो आप इस प्रोसेस को फॉलो करके कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







