Home
How to

PAN Card Tips: कहीं आपका पैन कार्ड फेक तो नहीं है, ऐसे करें पता

How to Check If Pan Card Is Fake: पैन कार्ड सबसे जरूरी डॉक्युमेंट्स में से एक हैं और इसका काफी जगह काम पड़ता है। मुख्य रूप से यदि आप बड़ी अमाउंट का लेनदेन करते हैं, तो आपके पास पैन कार्ड होना जरूरी है। लेकिन आजकल ऑनलाइन फ्रॉड काफी ज्यादा हो रहा है इसलिए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पैन कार्ड (PAN Card) में QR Code पेश किया था।

PAN Card Tips: कहीं आपका पैन कार्ड फेक तो नहीं है, ऐसे करें पता

आपको बता दें कि 2018 के बाद से सभी पैन कार्ड में क्यूआर कोड मिलता है और बाकी डिटेल्स भी फ्रंट पेज पर प्रिंट की हुई मिलती है। खैर, आजकल सब कुछ मुमकिन है और फेक पैन कार्ड से आपके साथ ही धोखाधड़ी हो सकती है, इसलिए आज हम यहाँ बताएंगे कि आपका PAN Card ओरिजनल हैं या डुप्लीकेट। तो आइए डिटेल में जानते हैं।

कहीं आपका PAN Card फेक तो नहीं है, ऐसे करें पता

यदि आप भी यह चेक करना चाहते हैं कहीं आपका पैन कार्ड भी फेक तो नहीं है, तो इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर अपना पैन कार्ड चेक कर सकते हैं और उसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: सबसे पहले आपको Income Tax की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा या आप सीधे इस www.incometax.gov.in/iec/foportal लिंक पर क्लिक करके विजिट करें।

स्टेप 2: अब, Verify Your PAN के ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3: जब आप इस पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा।

स्टेप 4: इसके बाद अब आपको अपना मोबाइल नंबर, जन्म तिथि और पैन कार्ड की डिटेल्स को भरना होगा।

स्टेप 5: अब, आपको यह चेक करना होगा कि Income Tax का डेटा आपके डेटा से मैच करता है या नहीं।

स्टेप 6: इसके बाद आपको यह पता चल जाएगा कि आपका पैन कार्ड ओरिजनल हैं या डुप्लीकेट।

उम्मीद करते हैं आपको यह ट्यूटोरियल आर्टिकल अच्छा और ज्ञानवर्धक लगा होगा, और आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं ताकि वो भी जान सकें कि उनका पैन कार्ड भी कहीं फेक तो नहीं है। यदि आप पैन कार्ड और आधार कार्ड से जुड़े ट्यूटोरियल आर्टिकल पढ़ना चाहते हैं तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to Check If Your Pan Card is Fake, Follow These Steps
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X