iPhone या iPad में ऐसे चेक करें पासवर्ड, फिर उसे हैक करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा
किसी भी फोन के लिए उसका पासवर्ड सबसे जरुरी चीज है। आजकल स्मार्टफोन सभी के लिए काफी जरुरी डिवाइस हो गया है। एक स्मार्टफोन पर एक क्लिक करने से बहुत सारे काम आसानी से हो जाते हैं लेकिन अगर किसी यूजर्स का पासवर्ड स्ट्रॉग ना हो तो सिर्फ एक क्लिक में उसे अच्छा-खासा नुकसान भी हो सकता है। हम अपने इस आर्टिकल में आपको ऐपल डिवाइस यानी आईफोन या आईपैड के पासवर्ड चेक और चेंज करने का तरीका बताएंगे।

एप्पल डिवाइस की एक खास बात है कि इसमें साइबर सिक्योरिटी फीचर दिया जाता है, जो आपको ये बता सकता है कि आपके आईफोन में अलग-अलग प्लेटफॉर्म के लिए सेव किया गया पासवर्ड कितना स्ट्रॉग है और वो हैक हो सकता है या नहीं। एप्पल डिवाइस का यह फीचर यूजर्स को हर एक प्लेटफॉर्म की ऑनलाइन सेफ्टी का पूरा ध्यान रखना है और यूजर्स को यह जानने का मौका देता है कि उसके अकाउंट का डेटा लीक हो सकता है या नहीं।
क्या आप जानते हैं कि आपके एप्पल डिवाइस यानी आईफोन या आईपैड में गूगल, अमेजन, नेटफिलिक्स अकाउंट जैसे प्लेटफॉर्म का पासवर्ड सेफ है या नहीं। एप्पल का साइबर सिक्योरिटी फीचर यूजर्स को यह जानने का मौका देता है कि उनके फोन में सेव किए पासवर्ड सेफ है या नहीं। इतना ही नहीं यूजर्स अपने पासवर्ड को कुछ आसान स्टेप्स में बदल भी सकते हैं। आइए हम आपको इस प्रोसेस के बारे में बताते हैं।
स्टेप 1: इसके लिए सबसे पहले अपने आईफोन या आईपैड के सेटिंग्स ऐप में जाएं।
स्टेप 2: नीचे स्क्रॉल करें और पासवर्ड पर जाकर टैप करें।
स्टेप 3: अगर आपके फोन में सेव किसी भी ऑनलाइन अकाउंट गूगल, ट्विटर या अमेजन जैसे ऐप्स का पासवर्ड कॉमपरमाइज़्ड सिचुएशन में होगा तो आपके पास 'Security Recommendations' का ऑप्शन आएगा।
स्टेप 4: आपको 'Security Recommendations' पर टैप करना होगा ताकि आपको उस अकाउंट के बारे में पता चल सके जिसका पासवर्ड स्ट्रॉग नहीं है और जिसे हैकर्स हैक कर सकते हैं।
स्टेप 5: अब आप अपने उस कमजोर पासवर्ड वाले अकाउंट को अपने फोन से डिलीट भी कर सकते हैं या आप चाहे तो अपने उस कमजोर पासवर्ड को बदलकर स्ट्रॉग भी बना सकते हैं ताकि आपके उस अकाउंट को कोई भी हैकर हैक ना कर सकें और उसका डेटा कहीं भी लीक ना हो।
इस तरह से आप अपने एप्पल डिवाइस यानी किसी भी आईफोन या आईपैड में अलग-अलग ऐप्स के अकाउंट में सेव किए पासवर्ड की जांच कर सकते हैं कि वो आपके लिए सेफ है या फिर कोई हैकर उसे हैक भी कर सकता है। आईफोन का यह फीचर काफी कमाल है का और यूजर्स इस फीचर की वजह से भी एंड्रॉइड के बदले एप्पल को ज्यादा पसंद करते हैं।
ऐपल शुरू से एक ऐसी कंपनी रही है जो अपने आईफोन्स या आईपैड्स में यूजर्स की डेटा सिक्योरिटी का खासा ध्यान रखती है। इससे यूजर्स बेफिक्र हो कर किसी भी नए पुराने आईफोन में जितना मन चाहे उतने अकाउंट्स को सेव रख सकता है और साइबर सिक्योरिटी फीचर से उस अकाउंट के पासवर्ड की जांच भी कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








