TRAI का तगड़ा रूल! जानिए आपके इलाके में कैसी है Jio, Airtel, VI और BSNL की कवरेज
Jio Airtel VI and BSNL network coverage: देश की तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां Reliance Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) अपने कस्टमर्स को बेहतर सुविधा देने के लिए लगातार काम करती रहती हैं। ये टेलीकॉम ऑपरेटर्स आपको सस्ते और बेहतर रिचार्ज प्लान्स देती हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि इन ऑपरेटर्स की नेटवर्क की मजबूती भी आपके लिए उतनी ही जरूरी होती है?
अगर आपके क्षेत्र में नेटवर्क कवरेज खराब है तो आपकी इंटरनेट सेवा कितनी भी अच्छी क्यों न हो, आपको खराब नेटवर्क की समस्या झेलनी पड़ती है। ऐसे में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक अहम फैसला लिया है, जिससे कंज्यूमर्स को इस परेशानी से राहत मिलने जा रही है।

TRAI ने दिए नए निर्देश?
TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे अपने नेटवर्क कवरेज की जानकारी को सभी यूजर्स को दें, जिससे वे अपने लिए सही ऑपरेटर चुन सकें।
यह नियम 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा और इसे Quality of Service (QoS) के नए नियमों के तहत लागू किया गया है। इसका उद्देश्य कस्टमर्स को यह बताने में मदद करना है कि उनके इलाके में कौन सी टेलीकॉम कंपनी बेहतर नेटवर्क दे रही है।
कहां मिलेगी नेटवर्क कवरेज की जानकारी?
अब कस्टमर्स बड़ी ही आसानी से यह देख सकेंगे कि उनके क्षेत्र में Jio, Airtel या Vi का नेटवर्क कितना मजबूत है। आइए इसके प्रोसेस के बारे में जानते हैं। सबसे पहले यूजर को टेलीकॉम कंपनी की ऐप या वेबसाइट पर जाना होगा।
Airtel कस्टमर्स airtel.in/wirelesscoverage पर या 'Check Coverage' सेक्शन में जाकर कवरेज देख सकते हैं।
Jio यूजर्स की बात करें तो आप jio.com/selfcare/coverage-map सेक्शन में कवरेज की जानकारी ले सकते हैं।
Vi (Vodafone Idea) यूजर्स 'Network Coverage' सेक्शन में जाकर या myvi.in/vicoverage पर जाकर नेटवर्क की जांच कर सकते हैं। बता दें कि BSNL यूजर्स को अभी यह सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।
पुरानी SIM कार्ड्स की होगी जांच
सरकार साइबर क्राइम को रोकने के लिए एक और बड़ी योजना पर काम कर रही है, जिसके तहत देशभर में पुराने सिम कार्ड्स को बदला जाएगा। साइबर सुरक्षा एजेंसी की रिपोर्ट में पता चला है कि कुछ सिम कार्ड्स के पार्ट्स चीन में बनाए गए हैं, जिससे सुरक्षा को खतरा हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








