Jio बैलेंस, इंटरनेट डेटा और वैधता को पता करने के चार आसान तरीके
रिलायंस जियो टेलिकॉम सेक्टर की सबसे टॉप कंपनियों में से एक मानी जाती है। इसका सबसे बड़ा कारण ये है कि कंपनी शुरुआत से ही अपने यूजर्स को कम कीमत में बंपर डाटा और फ्री कॉलिंग की सुविधा देती आई है। जियो को सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

ऐसे में कई ग्राहक ऐसे भी हैं जिन्हें अपना जियो बैलेंस और ऐक्टिव पैक की वैधता चेक नहीं करनी आती है। इसीलिए हम आज आपको बताएंगे कि अगर आप जियो यूज़र हैं तो बैलेंस और एक्टिव पैक वेलिडिटी कैसे चेक करें। आपके इन सारी जानकारी के लिए MyJio ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा टेलिकॉम ऑपरेटर्स की आईवीआर सेवा का भी यूज़ कर सकते हैं। चलिए अब डिटेल में जानते हैं।
1. MYJio ऐप पर चेक करें Jio balance
सबसे पहले तो इस ऐप को डाउनलोड करें। एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए ही इस ऐप को उपलब्ध कराया गया है।
ऐप को ओपन करें। लॉगइन करें।
यहां होम स्क्रीन पर आपका Jio बैलेंस और वैधता दिखाई दे जाएगी।
वहीं, फ्री एसएमएस, डाटा और वॉयस कॉल की उपलब्ध राशि देखने के लिए आप अपनी मौजूदा प्लान के नीचे उपलब्ध जानकारी के बटन पर टैप कर सकते हैं।
2. Jio की वेबसाइट से चेक करें
ऐप के अलावा आप जियो की वेबसाइट jio.com से भी जानकारी पा सकते हैं। साइट पर जाकर लॉग-इन करें। आपको स्क्रीन पर ऊपर की तरफ जियो बैलेंस शो होगा। वहीं, My Plans' सेक्शन में जाकर आप डाटा प्लान का वैलिडिटी चेक कर सकते हैं।
3. IVR से ऐसे चेक करें Jio बैलेंस
अगर आप रिलायंस जियो नंबर के यूजर हैं और ऐप का यूज़ नहीं करना चाहते तो Jio नंबर से 1991 डायल करें। आप अपने कनेक्शन के लिए उपलब्ध नए डेटा प्लान और वाउचर के बारे में जानने के लिए ऑडियो भी सुन सकते हैं।
4. SMS से चेक करें Jio बैलेंस
अपने जियो नंबर से फोन के टेक्स्ट मेसेज बॉक्स में जाकर MBAL लिखकर 55333 पर सेंड कर दें। आपको डिटेल मिल जाएगी।
इस तरह से आपके पास अगर जियो सिम है तो आप इन चार तरीके से अपने जियो सिम के बैलेंस, उसमें कितना इंटरनेट डेटा बचा है और आपके प्लान की वैधता कब तक है, ये सभी चीजें पता कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications