Home
How to

LPG Subsidy: ऑनलाइन एलपीजी सिलिंडर की सब्सिडी कैसे चेक करें

क्या आप एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी (LPG Cylinder Subsidy) के लाभार्थी हैं? तो इस जानकारी से न चूकें। भारत सरकार एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में वितरित करती है और इसको चेक एक ऑनलाइन प्रोसेस के माध्यम से किया जा सकता है जो प्रत्येक उपभोक्ता को प्रदान की गई है। एलपीजी गैस (LPG Gas) के कंज्यूमर 79.26 रुपये प्रति सिलेंडर से 158.52 रुपये या 237.78 रुपये प्रति सिलेंडर के बीच किसी भी चीज की सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं। लाभार्थी आसानी से अपने एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।

LPG Subsidy: ऑनलाइन एलपीजी सिलिंडर की सब्सिडी कैसे चेक करें

अधिकांश एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) कस्टमर्स को ईंधन के लिए मार्केट प्राइस का भुगतान करना पड़ता है। हालांकि, सरकार एलपीजी सब्सिडी राशि को सीधे कंज्यूमर्स के बैंक अकाउंट्स में ट्रान्सफर करके प्रति वर्ष 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। वर्तमान में, सरकार लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी/LPG) के कस्टमर्स को सब्सिडी प्रदान करती है, और आम तौर पर, एलपीजी रेट्स को हर महीने के पहले दिन अपडेट किया जाता है।

अगर आप एलपीजी सिलेंडर के लाभार्थी हैं और यह चेक करना चाहते हैं कि सब्सिडी वाला अमाउंट आपके अकाउंट में सरकार द्वारा जमा की गई है या नहीं, तो अपनी गैस सब्सिडी के स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकते है जिसके लिए हमने नीचे स्टेप्स बताये हैं।

एलपीजी सिलेंडर सब्सिडी के स्टेटस को ऑनलाइन कैसे चेक करें

स्टेप 1 - सबसे पहले आपको इस वेबसाइट http://mylpg.in/ पर लॉग इन करना होगा।

स्टेप 2 - अब दायीं ओर के कॉलम में, अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें।

स्टेप 3 - फिर यह आपसे आपके यूजर डिटेल्स भरने के लिए कहेगा, चाहे आप किसी भी ओएमसी एलपीजी (OMC LPG) का उपयोग कर रहे हों

स्टेप 4 - इसके बाद फिर से अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें।

स्टेप 5 - पूछे गए डिटेल्स प्रदान करें जो आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर है वो भी दर्ज करें।

स्टेप 6 - अगले पेज पर, आपको अपनी ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी और एक पासवर्ड बनाना होगा।

स्टेप 7 - उसके बाद आपको एक एक्टिवेशन लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें और ऐसा करते ही आपका अकाउंट एक्टिवेट हो जाएगा।

स्टेप 8 - अब, mylpg.in अकाउंट लॉगिन करें और पॉप-अप विंडो में मेंशन किये गया होगा कि आपका बैंक या आधार कार्ड डिटेल्स आपके एलपीजी अकाउंट से जुड़ा हुआ है या नहीं।

स्टेप 9 - अब अंत में 'View Cylinder Booking History/subsidy transferred' पर क्लिक करें।

अगर आपको अपनी 17 अंकों की एलपीजी आईडी याद नहीं है, तो चिंता न करें। आप अभी भी अपनी एलपीजी सब्सिडी की स्थिति की जांच कर सकते हैं।

- अपने 17 अंकों के एलपीजी नंबर (LPG Number) के ऑप्शन के ऊपर दिए गए बटन पर क्लिक करें।

- फिर भारत गैस, एचपी गैस, या इंडेन के ऑप्शन्स में से अपनी कंपनी का नाम चुनें।

- यह आपको दूसरे पेज पर ले जाएगा, जहां आपको अपना विवरण भरने के लिए कहा जाएगा जिसमें - फोन नंबर, आपका वितरक नंबर और आपका उपभोक्ता नंबर शामिल होगा।

- कैप्चा डालें और सबमिट पर टैप करें।

आपकी एलपीजी सब्सिडी (LPG Subsidy) का स्टेटस की डिटेल्स आपको स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to check LPG Cylinder Subsidy Online In Hindi, Follow These Easy Steps.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X