How to Check Mobile Number From Sim: ऐसे चेक करें सिम से मोबाइल नंबर
How to Check Mobile Number From Sim: यदि आपने भी जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया या फिर BSNL की नई सिम कार्ड खरीदी है और आपको उसका नंबर पता नहीं है तो आपको थोड़ी कठिनाई जरूर होगी। लेकिन आज हम आपको वो तरीका बताएँगे जिससे आप यह चेक कर पाएंगे कि आपकी सिम का नंबर क्या है। तो चलिये जानते है वो तरीका।

How to Check Mobile Number From Sim - अपनी सिम कार्ड से ऐसे पता करें अपने मोबाइल नंबर
हमारे अनुसार तो सबसे बेस्ट तरीका यही है कि अगर आपकी सिम Jio, Airtel, Vi या BSNL की है या किसी अन्य नेटवर्क प्रोवाइडर की है तो आप उससे किसी दोस्त या परिवार में कॉल कीजिये, तो आपका नंबर मिल जाएगा। हालांकि अगर आपके मोबाइल में रिचार्ज नहीं है तो यह आप नहीं कर पाएंगे। इसलिए दूसरा तरीका भी जानना जरूरी है।
How To Check Jio From Sim: जियो का मोबाइल नंबर कैसे पता करें
यदि आपके पास Reliance Jio की सिम कार्ड है और आप उसका नंबर पता करना चाहते है तो आप अपने मोबाइल में 1299 डायल करें और कॉल करें। एक रिंग बजने के बाद अपने आप कॉल कट जाएगी और आपको एक मैसेज मिल जाएगा जिसमें आपका जियो नंबर देखने को मिलेगा।
How To Check Airtel From Sim: एयरटेल का मोबाइल नंबर कैसे पता करें
इस प्रकार अगर आपकी सिम कार्ड एयरटेल की है तो आपको अपने डायलर में *282# डायल करना होगा। इस USSD कोड से अपका एयरटेल का नंबर पता चल जाएगा। इसके अलावा आप *121*9# से भी अपने मोबाइल नंबर पता कर सकते हैं।
How To Check Vi From Sim: वोडाफोन आइडिया का नंबर कैसे पता करें
वीआई (Vodafone Idea) का मोबाइल नंबर चेक करने के लिए आपको *199# डायल करना होगा। इसके बाद आपको एक पॉप अप मैसेज मिल जाएगा जिसमें आपको अपना वोडाफोन आइडिया का नंबर दिखाई देगा।
How To Check BSNL From Sim: बीएसएनएल का मोबाइल नंबर कैसे पता करें
इसी तरह अगर आपके पास BSNL की सिम है तो उसके लिए आपको *1# डायल करना होगा और आपका नंबर आपको पता चल जाएगा। इसके अलावा आप *555#, *555*2#, *888#, *888*1# और *888*2# से भी अपना नंबर पता कर सकते है।


Click it and Unblock the Notifications








