Home
How to

आपके एरिया में मोबाइल सिग्‍नल कितना स्‍ट्रांग है कैसे पता करें?

By Roith

जियो, एयरटेल, वोडाफोन आईडिया कुछ ऐसे नाम है जो भारत में मोबाइल नेटर्वक की बेस्‍ट कनेक्‍टिविटी देते हैं लेकिन जरूरी नहीं आपके एरिया में इन सभी के सिग्‍नल या फिर कहें टावर आते हो, कुछ जगह जियो की सिग्‍नल स्‍ट्रेंथ अच्‍छी होती है तो कहीं पर एयरटेल अपने फुल टावर दिखता है अब ऐसे में ये डिसाइड करना काफी मुश्‍किल हो जाता है कौन से एरिया में किसका नेटर्वक बेस्‍ट है।

मोबाइल सिग्नल की मजबूती कैसे जांचें?

आपके एरिया में मोबाइल सिग्‍नल कितना स्‍ट्रांग है कैसे पता करें?

मोबाइल फोन बिना इंटरनेट कनेक्शन के अधूरे है इस बात में कोई शक नहीं, मजबूत मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी आपको अपनी पसंद के ऐप्स का उपयोग करने, वीडियो स्ट्रीम करने और सोशल मीडिया पर अपडेट रहने में मदद करता है। या फिर कहें स्‍पीड बढ़ा देता है। चलिए आज कुछ ऐसे तरीको के बारे में बात करते हैं जिनकी मदद से आप अपने नटर्वक की स्‍ट्रेंथ या टावर चेक कर सकते हैं।

1. सिग्नल बार देखें

फोन में दिए गए सिग्नल बार की संख्या मोबाइल सिग्नल की मजबूती दिखाती है। जितने अधिक बार हैं, उतना ही मजबूत सिग्नल होगा। तीन या उससे कम बारों वाला सिग्नल कमजोर माना जाता है। अगर ऐसा है तो इंटरनेट स्‍लो चलने के बाद आपकी कॉल भी ड्रॉप होगी।

2. सिग्नल मीटर ऐप का उपयोग करें

प्ले स्टोर या आइओएस स्टोर से कई फ्री सिगनल मीटर ऐप्‍स दी गई है जिन्‍हें डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप्स dBm में सटीक सिग्नल की पॉवर को मापते हैं, जिससे आप अपने एरिया में मौजूदा सिग्नल की क्‍वालिटी को और अच्छी तरह से समझ सकते हैं।

3. स्पीड टेस्ट लें

दूसरा ऑप्‍शन है इंटरनेट स्पीड टेस्ट लेना है। speedtest.net जैसी वेबसाइट्स की मदद से आप अपने इंटरनेट की डाउनलोड और अपलोड स्‍पीड को चेक करने के साथ उनकी तुलना दूसरे नेटवर्क प्रोवाइडर के साथ कर सकते हैं।

4. सही जगह पर जांच करें

अगर किराए पर घर लेने जा रहे हैं तो उससे पहले ये चेक कर लें कहीं बिल्डिंग के अंदर आपके नेटर्वक प्रोवाइडर के सिग्नल कमजोर तो नहीं है। इसके अलावा बाहर जाकर कई जगहो पर जांच करें। अगर बाहर सिग्नल मजबूत है, यानी आपके घर के डायरेक्‍शन की वजह से अंदर तक सिग्नल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

अगर आपके घर में मोबाइल टॉवर के सिग्नल नहीं आ रहे हैं तो इसके लिए मोबाइल सिग्नल बूस्‍टर लगा सकते हैं वहीं इंटरनेट के सिग्नल पूरे घर पर नहीं आ रहे तो इसके लिए मेश नेटवर्क लगा सकते हैं जिससे घर के हर कमरे में वाई-फाई का नेटवर्क पहुंच सकेगा। ़

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Check methods to assess the quality of your mobile network signal, including monitoring signal bars, using signal meter apps, conducting speed tests and checking at different locations.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X