Home
How to

लोकसभा चुनाव 2019: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक

2019 का लोकसभा चुनाव अब पांचवे चरण में पहुंच चुका है। आज देश में पांचवें चरण का चुनाव हो रहा है। आज 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। अगर आप भी आज या अगले चरणों में मतदान देने वाले हैं और उससे पहले मतदान लिस्ट में अपना नाम कंफर्म करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पढ़िए। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप अपने स्मार्टफोन के जरिए कैसे अपना नाम वोटर लिस्ट में देख सकते हैं।

लोकसभा चुनाव 2019: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक

Voter Helpline

इस बार चुनाव आयोग ने इसके लिए एक खास व्यवस्था की है। चुनाव आयोग ने एक खास ऐप बनाया है जोकि चुनाव आयोग द्वारा सत्यापित है। इस ऐप का नाम वोटर हेल्पलाइन (Voter Helpline) है। इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसके होमपेज पर आपको Search Your Name in Electoral Roll का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला Search By Details और दूसरा Search By Epic no.।

कैसे चेक करें अपना नाम

आप इन दोनों में से किसी भी विकल्प के जरिए अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक कर पाएंगे। अगर आप Search By Details का विकल्प चुनेंगे तो आपको अपने बारे में पूछी गई सभी जानकारियों को बड़ी सावधानी से भरना पड़ेगा। इसके अलावा अगर आपके पास अपने वोटर आईडी कार्ड का एपिक नंबर है तो आप दूसरे विकल्प को चुनकर भी अपना नाम चेक कर सकते हैं।

Search By Epic no. में आपको सीधा अपने वोटर आईडी कार्ड का नंबर डालना होगा और आप अपना नाम वोटर लिस्ट में देख पाएंगे। इन सभी डिटेल्स को भरने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपने पोलिंग स्टेशन का नंबर और वोटिंग सीरियल दिखाई देगा। अगर आपको ये चीजें दिखाई नहीं दे रही हैं तो इसका मतलब आप इस बार वोट नहीं डाल पाएंगे। इसके लिए आपको एक बार फिर से अपना नाम वोटिंग लिस्ट में रजिस्टर करना होगा।

शिकायत भी कर सकते हैं

आप चुनाव आयोग के इस ऐप के जरिए भी अपना नाम वोटिंग लिस्ट में रजिस्टर करवा सकते हैं। इसके साथ-साथ आप चुनाव आयोग के इस खास ऐप की मदद से और भी कई महत्वपूर्ण जानकारियां जान पाएंगे। इस ऐप के जरिए आप चुनाव से संबंधित किसी परेशानी या बाधा के बारे में चुनाव आयोग से सीधा शिकायत भी कर सकते हैं। आपकी शिकायत पर चुनाव आयोग जल्द से जल्द जांच और कार्यवाई करेगी। चुनाव आयोग ने इस ऐप को लॉन्च करके मतदाताओं के लिए काफी सारी चीजों को आसान बना दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Lok Sabha elections of 2019 have now reached the fifth phase. Today the fifth phase of elections is going on in the country. Today, voting is being held in 51 seats in 7 states. If you are also going to cast your vote in today or next phase and want to confirm your name in the voting list before that, then read this article.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X