इन 4 तरीकों से चेक करें अपने पीएफ अकाउंट के बैलेंस को, डिटेल्स में जानें
कामकाजी पेशेवर जानते हैं कि उनका पीएफ या भविष्य निधि खाता वित्तीय जीवन का एक महत्वपूर्ण पहलू है। जबकि यह रिटायरमेंट के बाद के लिए एक निवेश की तरह है। पीएफ अकाउंट होना आजकल बहुत जरूरी है क्योंकि इससे थोड़ी-थोड़ी सेविंग भी होती है और इसका इस्तेमाल बाद में किया जा सकता हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने EPFO यानि पीएफ (PF) के बैलेंस को कैसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए हमने यहाँ 4 तरीके बताए है जिससे आप अपने EPF (ईपीएफ) के बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

SMS के माध्यम से पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें
यदि आपने अपने यूएएन (UAN) को अपने केवाईसी डिटेल्स के साथ इंटीग्रेट किया है, तो आप अपने पीएफ बैलेंस डिटेल्स प्राप्त करने के लिए एक टेक्स्ट मैसेज भेज सकते हैं। यहां नीचे डिटेल्स बताई है:
स्टेप 1: टेक्स्ट बॉक्स में EPFOHO UAN ENG या EPFOHO UAN HIN टाइप करें और इसे 7738299899 पर भेजें। अंतिम तीन अंक पसंद की भाषा के लिए हैं। यह एसएमएस रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भेजा जाना चाहिए।
स्टेप 2: इस मैसेज के बाद आपके पीएफ अकाउंट बैलेंस का मैसेज आएगा।
यह सुविधा अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली सहित दस भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
मिस्ड कॉल के माध्यम से पीएफ अकाउंट की शेष अमाउंट को कैसे चेक करें
आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए मिस्ड कॉल देकर भी अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। यहां आपको क्या करना है, इसके लिए डिटेल्स हमने नीचे बताई है:
स्टेप 1: अपने ईपीएफ - रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर एक मिस्ड कॉल दें।
स्टेप 2: मिस्ड कॉल के बाद आपके ईपीएफ - रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैलेंस की नोटिफिकेशन मिल जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से PF Account के बैलेंस को कैसे चेक करें
SMS और मिस्ड कॉल के अलावा आप ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी अपने पीएफ खाते की शेष राशि को चेक कर सकते हैं। यहां आपको क्या करना है इसके लिए नीचे स्टेप्स बताये है:
स्टेप 1: सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट (epfindia.gov.in) पर जाएं और ई-पासबुक लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: पीएफ अकाउंट होल्डर का यूएएन नंबर और पासवर्ड इंटर करें
स्टेप 3: अब अपना अकाउंट बैलेंस देखने के लिए View Passbook ऑप्शन पर क्लिक करें।
UMANG ऐप के माध्यम से पीएफ अकाउंट बैलेंस कैसे चेक करें
आप भारत सरकार के उमंग ऐप (UMANG App) का उपयोग करके भी पीएफ अकाउंट के बचे हुए अमाउंट को चेक कर सकते हैं, इसके लिए हमने नीचे स्टेप्स बताया है:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG ऐप को डाउनलोड करें और फिर उसको ओपन करें और उसमें EPFO के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: अब, 'employee-centric services' पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इस पेज में 'View Passbook' के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अब अपना यूएएन और वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) दर्ज करें।
बस इतना ही। आपको स्क्रीन पर आपके PF अकाउंट में कितना बैलेंस है उसकी डिटेल्स मिल जाएगी। इस प्रकार आप इन बताए गए 4 अलग-अलग तरीकों से अपने भविष्य निधि (Employees' Provident Fund Organisation) के बचे हुए बैलेंस को आसानी से चेक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







