कैसे चेक करें, फोन में कौन सी एप कितनी मैमोरी खर्च कर रही है ?
क्या कभी आपने सोचा है फोन में फोटो और वीडियो सेव करने के अलावा मैमोरी कई दूसरे कामों में भी प्रयोग होती है। अक्सर फोन मैमोरी भर जाने पर फोन हैंग होना शुरु हो जाता है या फिर ऐप खुलनी बंद हो जाती है और अगर खुल भी गई तो पहले जैसे फास्ट रन नहीं करेंगी वो इसलिए क्योंकि ऐप और फोन को रन करने के लिए कुछ स्पेस यानी मैमोरी की जरूरत पड़ती है बिल्कुल वैसे ही जैसे हमारे पीसी रन करते हैं।
जब भी आप कोई ऐप फोन में ओपेन करते हैं उस समय फोन की मैमोरी का कुछ भाग वो ऐप रन करने के लिए प्रयोग करती है। इसी तरह फोन का प्रोसेस भी मैमोरी का प्रयोग करता है लेकिन जब मैमोरी फुल हो जाती है तो प्रोसेसर को रन करने में दिक्कत होती है साथ ही अगर स्पेस न हो तो ऐप भी नहीं खुलती इसीलिए कुछ लोगों के फोन में ऐप खुलने पर मैमोरी कम होने की एरर Error दिखाता है।
फोन की Setting पर जाएं
फोन में कौन सी एप सबसे ज्यादा मैमोरी प्रयोग कर रही है ये जानने के लिए सबसे फोन की सेटिंग पर जाएं।
App ऑप्शन सलेक्ट करें
सेटिंग पर जाने के बाद आपके सामने ढेरों ऑप्शन आएंगे जिसमें से ऐप वाले ऑप्शन को सलेक्ट करें।
Time का चुनाव करें
यहां पर आपको ये पता चल जाएगा कि फोन की मैमोरी के कितने हिस्से को एप न कब्जाया हुआ है। यानी फोन कितनी एप इंस्टॉल है और कितनी मैमोरी घेरे हुए हैं। ऊपर की ओर मैमोरी ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Time का चुनाव करना होगा। जैसे अगर आप 1 दिन का चुनाव करते हैं तो आपको ये पता चल जाएगा कि एक दिन में कौन सी एप कितनी फोन मैमोरी प्रयोग कर रही है।
Set By Max Use
अगली स्टेप मेंं ऊपर की ओंर Set By Max Use ऑपशन का चुनाव करें ताकि कौन सी एप सबसे ज्यादा मैमोरी खर्च करती है ऊपर से नीचे की ओंर उसी क्रम में आ जाएं। इस तरह से आप स्क्रीन पर वो एप देख सकते हैं जो फोन में सबसे ज्यादा मैमोरी घेर रही है साथ ही बेकार की एप अनइंस्टॉल भी कर सकते हैं।
मैमोरी खाली कर सकते हैं
अगर आप एप डिलीट नहीं करना चाहते तो उसकी Cache मैमोरी डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए किसी भी एप को सलेक्ट करके उसकी कैच मैमेारी डिलीट की जा सकती है ताकि फोन में कुछ स्पेस खाली हो सके।


Click it and Unblock the Notifications








