PNB mini स्टेटमेंट कैसे चेक करें, जाने सभी स्टेप यहां
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) मिनी स्टेटमेंट को मिस्ड कॉल, SMS, नेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप और अन्य सुविधाजनक तरीकों से चेक किया जा सकता है। हम आपको बैंक में आए बिना कुछ तरीकों का यूज करके PNB mini स्टेटमेंट की जांच करने के बारे में स्टेप-बाई-स्टेप निर्देश बताएगें। आगे बढ़ने से पहले, कंफंर्म करें कि आपके पास कम से कम रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एटीएम (ATM) कार्ड है।

मिस्ड कॉल के जरिए से पंजाब नेशनल बैंक मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें. जाने यहां।
यहां बताया गया है कि आप एक मिस्ड कॉल के जरिए से अपने PNB अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट कैसे देख सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले अपने मोबाइल पर ऐप खोलें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 18001802223 डायल करें ।
स्टेप 2: एक बार कॉल कट जाने पर, आपको पिछले कुछ बैंक लेनदेन का डिटेल SMS के जरिए से प्राप्त होगा ।
स्टेप 3: पीएनबी मिनी बैलेंस SMS की जांच करने के लिए नोटिफिकेशन पैनल की जांच करें या मैसेज ऐप खोलें।
स्टेप 4: वैकल्पिक तरिके से, कोई अपने पीएनबी अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट देखने के लिए 01202303090 नंबर भी डायल कर सकता है ।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए कैसे चेक करें मिनी स्टेटमेंट
अगर आपने पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की नेट बैंकिंग सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, तो यहां बताया गया है कि आप अपने बैंक अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले, अपने मोबाइल फोन या लैपटॉप,पीसी पर पंजाब नेशनल बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर जाएं।
स्टेप 2: राइट मेनू पर मौजूद रिटेल इंटरनेट बैंकिंग ऑप्शन चुनें।
स्टेप 3: अब अपनी यूजर आईडी से लॉगिन करें और जारी रखें पर क्लिक करें । अगर आपने अभी तक अपनी नेट बैंकिंग सर्विस एक्टिव नहीं किया है, तो यह यहां से " New User" को सेलेक्ट करके किया जा सकता है।
स्टेप 4: अगली स्क्रीन पर, अपना नेट बैंकिंग पासवर्ड दर्ज करें, कैप्चा भरें और लॉग इन पर टैप करें।
स्टेप 5: एक बार जब आप पोर्टल में हों, तो राइट मेनू से अकाउंट डिटेल ऑप्शन चुनें।
स्टेप 6: यहां से, आगे बढ़ें और उस डेट रेंज का चयन करें जिसके लिए आप अकाउंट डिटेल जांचना चाहते हैं। एक बार हो जाने पर, सर्च को हिट करें।
स्टेप 7: कुछ ही समय बाद, आपका पीएनबी मिनी स्टेटमेंट अगली स्क्रीन पर उपलब्ध कराया जाएगा।
मोबाइल ऐप के जरिए से मिनी स्टेटमेंट कैसे चेक करें
पंजाब नेशनल बैंक के एमपासबुक मोबाइल ऐप से, कोई भी कुछ आसान टैप में अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट देख सकता है, यहां बताया गया है।
स्टेप 1: अगर आपने पहले से नहीं किया है तो अपने एंड्रॉइड मोबाइल फोन या आईफोन पर प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से एमपासबुक ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2: अब ऐप खोलें और अपनी ग्राहक आईडी का यूज करके लॉग इन करें।
स्टेप 3: एक बार जब आप ऐप में हों, तो अकाउंट समरी ऑप्शन देखें और अपने अकाउंट के लास्ट 10 बैंक लेनदेन देखने के लिए मिनी स्टेटमेंट चुनें।
स्टेप 4: वह डेट रेंज चुनें जिसके लिए आप अकाउंट डिटेल जांचना चाहते हैं और डिटेल पर टैप करें।
स्टेप 5: लेनदेन आपको अगली स्क्रीन पर दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








