रीयल टाइम Internet स्पीड कैसे करें चेक; जानिए वो तरीका जो हर किसी को नहीं पता
How to Check Real-Time Internet Speed: आज की डिजिटल दुनिया में इंटरनेट हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। चाहे ऑनलाइन क्लास हो, ऑफिस की मीटिंग, सोशल मीडिया या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी देखना है। हर काम तेज और स्थिर इंटरनेट पर निर्भर करता है। लेकिन कई बार हम यह नहीं समझ पाते कि हमारे इंटरनेट की स्पीड अचानक स्लो क्यों हो गई। ऐसे में अगर हमें रीयल टाइम इंटरनेट स्पीड पता चल जाए, तो न सिर्फ समस्या का अंदाजा लगेगा, बल्कि सही समाधान भी मिल सकता है।
तो चलिए इस जरूरी ट्रिक के बारे में जानते हैं, जो खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन गेमिंग या स्ट्रीमिंग जैसे इंटरनेट-हैवी टास्क में लगे रहते हैं।

रीयल टाइम इंटरनेट स्पीड देखने का स्मार्ट तरीका
आपको जानकर हैरानी होगी कि आप बिना किसी महंगे डिवाइस या एक्सपर्ट की मदद के सिर्फ अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप की मदद से रीयल टाइम इंटरनेट स्पीड जान सकते हैं।
मोबाइल यूजर्स के लिए तरीका
आजकल कई स्मार्टफोन कंपनियां जैसे Xiaomi, OnePlus और Samsung अपने फोन्स में नेटवर्क स्पीड इंडिकेटर फीचर देती हैं। इसे ऑन करने के बाद आपकी स्क्रीन के टॉप में, जहां बैटरी और नेटवर्क सिग्नल दिखते हैं, वहीं इंटरनेट की स्पीड भी लाइव दिखाई देती है।
ऐसे करें एक्टिवेट
- सबसे पहले Settings में जाएं
- Notifications & Status Bar सिलेक्ट करें।
- 'Show connection speed' ऑप्शन को ऑन कर दें।
- अब आप जैसे ही इंटरनेट यूज करेंगे, स्पीड (KB/s या MB/s में) रीयल टाइम दिखने लगेगी।
थर्ड पार्टी ऐप्स से मिलेगी और भी डिटेल
अगर आपके फोन में यह फीचर नहीं है तो घबराइए नहीं। Speedtest by Ookla, Internet Speed Meter Lite, और NetSpeed Indicator जैसे ऐप्स गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर फ्री उपलब्ध हैं। इन ऐप्स की खास बात ये है कि ये डाउनलोड और अपलोड स्पीड दोनों रीयल टाइम में दिखाते हैं और डेली/मंथली डेटा यूसेज रिपोर्ट भी देते हैं।
लैपटॉप और पीसी यूजर्स के लिए क्या है तरीका?
Windows यूजर्स Task Manager या Resource Monitor के जरिए रीयल टाइम नेटवर्क स्पीड देख सकते हैं।
- इसके लिए Ctrl + Shift + Esc दबाकर Task Manager खोलें
- अब 'Performance' टैब में जाएं।
- 'Wi-Fi' या 'Ethernet' ऑप्शन चुनें।
- यहां आपको नेटवर्क की लाइव स्पीड दिखाई देगी।
क्यों जरूरी है रीयल टाइम स्पीड जानना?
- स्लो इंटरनेट की सही वजह का पता चलता है।
- वीडियो कॉल या लाइव स्ट्रीमिंग से पहले टेस्ट कर सकते हैं।
- अगर स्पीड बार-बार कम हो रही है, तो ISP से शिकायत करने का सही आधार मिलता है।
- डेटा लिमिट मॉनिटर करने में मदद मिलती है।
अब जब आपके पास रीयल टाइम इंटरनेट स्पीड चेक करने के कई स्मार्ट तरीके हैं, तो क्यों न इसे आज़माएं? चाहे आप स्टूडेंट हों, वर्किंग प्रोफेशनल या कंटेंट क्रिएटर, इंटरनेट की सही स्पीड जानना अब सिर्फ एक क्लिक दूर है।


Click it and Unblock the Notifications








