फोन खरीदने से पहले चेक करें स्मार्टफोन का सबसे कम प्राइज़?
स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी कीमत उसे खरीदने का सबसे बड़ा कारण होता है, अगर फोन का प्राइज़ हमारे बजट से बाहर है तो भले ही मनपसंद मॉडल क्यो न हो मजबूरन हमें दूसरा मॉडल लेना पड़ता है, वैसे बाजार में ढेरों ऑप्शन मौजूद है जो हर बजट के हिसाब से आप खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन कंपनियां लगातार अपने प्रोडेक्ट की कीमतों में बदलाव करती रहती हैं। खासकर डील के समय अपने प्रोडेक्ट की कीमतो में काफी बदलाव करती है।

ऐसे में, किसी भी स्मार्टफोन, टीवी या दूसरे प्रोडेक्ट की कीमत ही हिस्ट्री जांचना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है ताकि बेस्ट डील मिल सके। आइए जानते हैं कि किस तरह से फोन की पूरी प्राइज़ हिस्ट्री जान सकते हैं यानी अगर फोन को लांच हुए 25 दिन हो गए हैं तो उस समय उसकी कीमत कितनी थी और आज इसकी कीमत कितनी है।
1- Buyhatke.com
बायहटके डॉट कॉम में 100 से ज्यादा ऑनलाइन स्टोर को ट्रैक कर सकते हैं, क्रोम ब्राउज़र में Buyhatke का एक्सटेंशन लगाकर एलर्ट भी सेट कर सकते हैं। फोन के अलावा ऑनलाइन स्टोर में मिल रहे सभी प्रोडेक्ट की कीमत कंपेयर कर सकते है ताकि सबसे बेस्ट डील मिल सके।
2. camelcamelcamel
कैमल कैमल कैमल पॉपुलर प्राइज़ ट्रैकर साइट है जिसमें अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे कई दूसरे ई-कॉमर्स स्टोर के प्रोडेक्ट का प्राइज ट्रैक कर सकते हैं, इसके लिए आपको उस प्रोडेक्ट का लिंक ब्राउज़र से कॉपी करके होम पेज पर डालना होता है, अगर आप भारत के बाहर रहते है ताे ये आपके लिए बेस्ट प्राइज ट्रैकर साइट है।
3. पीसी के लिए डेस्कटॉप ऐप
अगर आप पीसी में ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो इसके लिए कई पीसी ऐप भी आप डाउनलोड कर सकते है जैसे TracktorWatch, Keepa और Camelizer। ये सभी ऐप विंडो पीसी में डाउनलोड की जा सकती है इसके लिए कोई भी प्लान या सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं।
इन टूल्स और वेबसाइटों की मदद से आप आसानी से किसी भी स्मार्टफ़ोन, टीवी या फिर ऑनलाइन प्रोडेक्ट लेने से पहले उसकी प्राइज हिस्ट्री देख सकते हैं और बेस्ट डील के बारे में पता लगा सकते हैं। इसकी मदद से न सिर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्कि प्रोडेक्ट खरीदने का सही समय कब है वो भी डिसाइड कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








