Home
How to

कहाँ-कहाँ हुआ है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल, इन आसानी तरीकों से करें चेक

आधार कार्ड (Aadhaar Card) ने बहुत सी सर्विस को अब ऑनलाइन प्रदान करके हमारे जीवन को आसान बना दिया है। अब बहुत से काम हम घर बैठे खुद ही कर सकते है, जैसे नाम ठीक करना या मोबाइल नंबर जोड़ना। इसके अलावा कुछ सुविधाएं ये भी जोड़ी है जिससे यह पता लगाया जा सकेगा कि आपका आधार कार्ड कहाँ-कहाँ यूज हुआ है। तो आज हम आपको ये बताएँगे कि आपका आधार कार्ड किस-किस जगह यूज हुआ है।

कहाँ-कहाँ हुआ है आपके आधार कार्ड का इस्तेमाल, इन आसानी तरीकों से करें चेक

अपने आधार कार्ड ऑथेंटिकेशन इतिहास को ऐसे चेक करें ऑनलाइन

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI), जो आधार कार्ड का प्रबंधन करता है, आपको यह चेक का ऑप्शन देता है कि ऑथेंटिकेशन के लिए आपके आधार का उपयोग कहां और कब किया गया था। अपना आधार इतिहास ढूँढने के लिए, आपको बस UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा और इन बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप 1: UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएँ।

स्टेप 2: होम पेज पर My Aadhaar टैब में Aadhaar Services पर क्लिक करें।

स्टेप 3: Aadhaar Authentication History के ऑप्शन का चयन करें।

स्टेप 4: इसके बाद, अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और उसके बाद वेबसाइट द्वारा बताए गए कैप्चा कोड को दर्ज करें।

स्टेप 5: Send OTP पर क्लिक करें और आप इसे अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त करेंगे।

स्टेप 5: अब आप एक नए पृष्ठ पर पहुंचेंगे जो आपको उपलब्ध ऑप्शन में से ऑथेंटिकेशन प्रकार का चयन करने के लिए बताएगा जिसमें सभी डेमोग्राफिक, बायोमेट्रिक, ओटीपी, डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक, बायोमेट्रिक और ओटीपी, डेमोग्राफिक और ओटीपी शामिल हैं।

स्टेप 6: ऑथेंटिकेशन टाइप का चयन करने के बाद, आपको अपने आवश्यक रिकॉर्ड के लिए एक तिथि सीमा - प्रारंभ तिथि से समाप्ति तिथि को सेलेक्ट करना होगा।

स्टेप 7: आपको जितने रिकॉर्ड चाहिए उतने रिकॉर्ड दर्ज करें। (ज्यादा से ज्यादा 50)

स्टेप 8: वह OTP एंटर करें जो आपको पहले प्राप्त हुआ था और Verify OTP पर क्लिक करके आगे बढ़ें।

इस तरह आप अपने आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री के विवरण के साथ एक पृष्ठ पर पहुंच जाएँगे। और साथ ही आपको पीडीएफ़ फ़ाइल डाउनलोड करने का भी ऑप्शन मिलेगा, अगर आप उसको डाउनलोड करना चाहते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to check where your Aadhaar card has been used
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X