Home
How to

Windows से सभी जंक फाइल्स को कैसे डिलीट करें, 6 स्टेप्स में जानें पूरा प्रोसेस

अगर आप ज्यादातर लैपटॉप का यूज करते हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। लैपटॉप को यूज करने के साथ-साथ टाइम-टू-टाइम इन्हें साफ भी करते रहना चाहिए। Windows डिवाइस के अंदर काफी सारे जंक फाइल्स बन जाते हैं, जिन्हें ना हटाने पर आपका डिवाइस स्लो हो सकता है या खराब भी हो सकता है। ऐसे में जंक फाइल्स को अच्छे से साफ करना बहुत जरूरी होता है।

Windows से सभी जंक फाइल्स को कैसे डिलीट करें, 6 स्टेप्स में जानें पूरा प्रोसेस

Windows से सभी जंक फाइल्स को कैसे डिलीट करें

हम अपने इस आर्टिकल में आपको इसी चीज की जानकारी देने जा रहे हैं। हम आपको सिर्फ 6 स्टेप्स बताएंगे, जिससे आप आसानी से अपने Windows PC से जंक फाइल डिलीट कर पाएंगे और इसके लिए आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप या सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने की जरूरत भी नहीं होगी। हम इसके लिए Command Prompt का इस्तेमाल करेंगे।

स्टेप 1. सबसे पहले आपको विंडो पर कमांड प्रोम्प्ट खोलना होगा। इसके लिए आपके स्क्रीन के बॉटम लेफ्ट साइड पर Start का बटन होगा, उसे क्लिक करें। वहां सर्च बार में cmd या Command Prompt टाइप करके Enter बटन दबाएं।

स्टेप 2. अब Command Prompt का जो ऑप्शन आया, उस पर क्लिक करें।

स्टेप 3. टेमप्रोरी फाइल्ड को देखने के लिए आपको नीचे लिखे कमांड को Command Prompt Window में दर्ज करना होगा।

%SystemRoot%explorer.exe%temp%

स्टेप 4. अब आप 'Ctrl+A और 'Delete' या 'Shift + Delete' को क्लिक कर मैनुअली सभी फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं। इसके अलावा आप cmd यानी Command Prompt में इस कमांड को डालकर भी सभी जंक फाइल्स डिलीट कर सकते हैं।

del%temp%*.*/s/q

स्टेप 5. सभी जंक फाइल्स को डिलीट करके डिस्क फाइल में स्पेस फ्री करने के लिए आप लोडिस्क कमांड का इस्तेमाल कर सकते हैं।

cleanmgr/lowdisk /e

ध्यान रखें कि यहां पर 'e' का मतलब है Drive E. अब इस ड्राइव का सारा जंक फाइल्स आपके विंडो स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 6: इसी तरीके से अगर आप बिना किसी Prompts के ही जंक फाइल्स को डिलीट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे लिखे कमांड को दर्ज करना होगा।

clearmgr /verylowdisk /e

इस तरह से आप अपने विंडो पीसी में जमा हो चुके सभी जंक फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं। इससे आपका कंप्यूटर पहले की तरह बिल्कुल अच्छी तरीके या यूं कहे कि मक्खन की तरह चलने लगेगा। जंक फाइल्स के बारे में बात करें तो यह एक तरह का वायरस है जो काफी वक्त से लगातार काम करते रहने पर विंडो में स्टोर हो जाता है।

धीरे-धीरे ये फाइल्स आपके कंप्यूटर को स्लो करने लगती है। आपको कंप्यूटर में हैंग करने, अचानक बंद हो जाने या किसी भी कमांड को देर से करने जैसी कई समस्याएं होने लगेगी। ऐसे में आपका कंप्यूटर खराब भी हो सकता है। लिहाजा आपको अपने पीसी से जंक फाइल को हटाने की जरूरत होगी। आप ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके जंक फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
A lot of junk files are created inside the Windows device, which can cause your device to slow down or even get damaged if you do not remove it. In such a situation, it is very important to clean the junk files properly.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X