Home
How to

Paytm अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कैसे करें, यहाँ जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Paytm एक ऐसा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जिससे हम कई सारे काम कर सकते है। पेटीएम की मदद से हम किसी को पैसे भेज सकते है, पैसे उठा सकते है और विभिन्न प्रकार के बिल का भुगतान कर सकते हैं। साथ ही हम Paytm की मदद से LIC की किश्त भी भर सकते हैं। हालांकि कई ऐसे भी कारण है जिसके कारण हमें पेटीएम को हमेशा के लिए बंद भी करना पड़ सकता है।

Paytm अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कैसे करें, यहाँ जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

हालांकि अपने पेटीएम अकाउंट को हमेशा के लिए बंद करने से पहले अपने खाते से पैसों को या तो बैंक में ट्रांसफर कर देना हैं या किसी को भेज देना है।

Paytm अकाउंट को हमेशा के लिए बंद कैसे करें:

यदि आप भी अपना Paytm अकाउंट को बंद करना चाहते हैं, तो हमने नीचे पूरा प्रोसेस बताया है आप उसको फॉलो करके बंद कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले, आपको अपना पेटीएम अकाउंट को बंद करने के लिए Paytm से अनुरोध करना होगा। तो, उसी फ़ोन नंबर का उपयोग करके अपने पेटीएम अकाउंट में लॉग इन करें जो इससे जुड़ा हुआ है।

स्टेप 2: इसके बाद होम स्क्रीन पर, तीन हॉरिजॉन्टल लाइन दिखाई देगी उस पर क्लिक करें जो आपकी स्क्रीन के ऊपरी बाएँ कोने में हैं।

स्टेप 3: अब इसके बाद आपको 24×7 Help पर जाना होगा।

स्टेप 4: अब आपको 'Profile Settings' के सेक्शन में जाना होगा।

स्टेप 5: यहाँ पर आपको 'I need to close/delete my account' के ऑप्शन को सेलेक्ट करने की जरूरत होगी।

स्टेप 6: अब आपको आगे 'I don't use this Paytm account' के ऑप्शन को चुनना होगा।

स्टेप 7: अपना अकाउंट को बंद करने का अनुरोध करने के लिए 'Messege Us' टैब पर क्लिक करें।

एक बार जब आप यह सब कर लेते हैं, तो पेटीएम अनुरोध को वेरिफाई करेगा और यदि सब कुछ ठीक रहा, तो यह आपका अकाउंट को बंद कर देगा।

लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि एक बार Paytm अकाउंट के बंद होने के बाद आप दुबारा लॉगिन नहीं कर पाएंगे और जब आप लॉगिन करने का प्रयास करेंगे तो त्रुटि दिखाई देगी। तो अगर आपके पेटीएम वॉलेट में पैसे हैं, तो आपको वो पैसे पहले निकाल देने हैं, क्योंकि बाद में आप उसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
How to close Paytm account, Step by step guide
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X