बिना इंटरनेट के एसएमएस द्वारा कैसे कंट्रोल करें अपना फोन?

मीटिंग के दौरना या फिर कालेज में क्लास अटेंड करने के दौरान अगर अचानक आपका फोन बजने लगे तो ऐसे में आनन फानन में कुछ भी नहीं सूझता। ऐसा हम सभी के साथ होता है। लेकिन दोस्तों ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने फोन को बिना जेब से निकाले उसे साईलेंट मोड में लगा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको अपने बगल में बैठे दोस्त या फिर कलीग की थोड़ी मदद लेनी होगी। गूगल प्ले में अगस्थया नाम की एक एप्लीकेशन मोजूद है जिससे आप न केवल अपने फोन को कंट्रोल कर सकते हैं बल्कि टैबलेट के फंक्शन भी दूर से ही एक्टीवेट कर सकते है।
मानलीजिए जल्दबाजी में आप अपना फोन घर पर ही भूल आए हैं और अचानक आपको अपने क्लाइंट को फोन कॉल करनी है लेकिन क्लाइंट का फोन नंबर दूसरे फोन है तो ऐसे में आप अगस्थया एप्लीकेशन की मदद से ऑफिस से ही अपने फोन में सेव सभी कांटेक्ट देख सकते हैं
या फिर मीटिंग के दौरान अपने पॉकेट में रखे फोन का साइलेंट में लगाना है तो बाहर से ही दूसरे फोन द्वारा बस एक एसएमएस करके दूसरे फोन को साइलेंट मोड में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप फोन में आई पिछली 5 आखिरी कॉल्स और पिछले 5 रिसीव एसएमएस भी देख सकते हैं।
अपने एंड्रायड फोन को कंट्रोल करने के लिए कौन कौन से एसएमएस करें
- अगर आपको फोन साइलेंट मोड में लगाना हो तो एसएमएस करें (SILENT)
- साइलेंट मोड हटाने के लिए एसएमएस करें (RINGER)
- अपने फोन का आईएमईआई नंबर जानने के लिए एसएमएस करें (IMEI)
- लास्ट 5 कॉल्स जानने के लिए एसएमएस करें (LAST CALLS)
- फोन में सेव कांटेक्ट जानने के लिए एसएमएस करें (
)
- सबसे पहले गूगल प्ले में जाकर "अगस्थया एप्लीकेशन" अपने फोन में डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद एप्लीकेशन को ओपेन करें और उसमें अपना एकाउंट बनाएं।
- एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद आपके फोन में से सारे कांटेक्ट अपने ऑप्शन एप्लीकेशन में आ जाएंगे जिससे एसएमएस करने पर एप्लीकेशन आपके द्वारा भेजे गए नंबर पर दुबारा एसएमएस करके आपके द्वारा मांगी गई जानकारी भेज देगी।
पढ़ें: बिना इंटरनेट कनेक्शन के कैसे करें गूगल सर्च


Click it and Unblock the Notifications








