किसी भी फोटो को WhatsApp स्टिकर्स में कन्वर्ट करना है, तो यहाँ सारा प्रोसेस जान लो
WhatsApp स्टिकर्स (WhatsApp Stickers) लोगों द्वारा प्रतिदिन उपयोग की जाने वाले प्रमुख फीचर्स में से एक है। स्टिकर का उपयोग त्योहारों और विशेष अवसरों पर आपके दोस्तों और रिश्तेदारों को बधाई देने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप अपने पास अपनी फोटो को भी बिना थर्ड पार्टी के स्टिकर्स बना सकते है, चाहे कैसा भी फोटो हो। तो आइये जानते है पूरा प्रोसेस कि आप अब व्हाट्सएप के अंदर ही WhatsApp स्टिकर्स बना सकते हैं।

WhatsApp ने साल 2018 में अपने यूजर्स के लिए WhatsApp स्टिकर्स पेश किए और तब से चैटिंग के दौरान उनका इस्तेमाल करना एक पॉपुलर तरीका बन गया है। पहले, आप थर्ड-पार्टी ऐप्स की मदद से अपनी फोटो के स्टिकर बनाकर भेज सकते थे, और इसके लिए काफी समय भी लगता था। लेकिन अब आप बिना थर्ड पार्टी ऐप की मदद से अपना स्टिकर बना सकते हैं।
पहले आपको Google Play स्टोर से कोई थर्ड पार्टी ऐप को इंस्टॉल करना होता था फिर उसको WhatsApp स्टिकर्स में कन्वर्ट करना पड़ता था। लेकिन अब आप सीधे व्हाट्सएप में ही ऐसा कर सकते हैं।
फिलहाल यह फीचर सिर्फ व्हाट्सएप वेब (WhatsApp Web) पर उपलब्ध है। व्हाट्सएप वेब में नया स्टिकर फीचर कस्टम स्टिकर बनाने में बहुत ही आसान है। यदि आप किसी अवसर पर अपने लिए पर्सनल व्हाट्सएप स्टिकर बनाने का तरीका ढूंढ रहे हैं या आने वाले त्योहार, जन्मदिन के दौरान बधाई देने की योजना बना रहे हैं, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके व्हाट्सएप पर स्टिकर्स बना सकते है।
किसी भी फोटो को WhatsApp स्टिकर्स में कन्वर्ट कैसे करें
यदि आप भी व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करते हैं, तो कस्टम WhatsApp स्टिकर्स बनाने के लिए नीचे आसान से स्टेप्स बताए है उन्हें फॉलो करके बना सकते हैं। साथ ही आप उनको सेव भी कर सकते हैं:
स्टेप 1: इसके लिए आपको सबसे पहले व्हाट्सएप वेब को ओपन करना होगा और फिर किसी भी चैट विंडो पर जाएं।
स्टेप 2: अटैचमेंट आइकन पर टैप करें और स्टिकर के ऑप्शन को चुनें।
स्टेप 3: अब इसमें एक File Explorer विंडो ओपन हो जाएगी।
स्टेप 4: अब आपको एक फोटो चुनना होगा जिसे आप व्हाट्सएप स्टिकर में कन्वर्ट करना चाहते हैं।
स्टेप 5: एक बार यह कंप्लीट हो जाने के बाद, बॉक्स के कोने को एडजस्ट करें और सेंड एरो पर टैप करें।
स्टेप 6: इसके बाद आप इसको जिसे भेजना चाहते हैं उसको भेज सकते हैं।
साथ व्हाट्सएप यूजर्स राइट क्लिक या लॉन्ग प्रेस करके अपने इस कस्टम व्हाट्सएप स्टिकर को सेव भी कर सकते हैं। सेव करने के बाद आप इसको बाद में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही एक बाद यह भी है कि यदि आप कटी हुई बैकग्राउण्ड वाला फ़ोटो लेते हैं, तो WhatsApp स्टिकर्स अलग ही नजर आएगा जैसा थर्ड पार्टी में होता है, क्योंकि अभी इस फीचर में बैकग्राउंड अपने आप रिमूव नहीं होती हैं।
तो अब आप बिना किसी थर्ड-पार्टी ऐप ई मदद से किसी भी फोटो का व्हाट्सएप स्टिकर्स बना सकते हैं और त्योहारों या जन्मदिन के मौके पर दोस्तों या रिशतेदारों ओ भए सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications