वेब आर्टिकल को पीडीएफ में कैसे कन्वर्ट करें!
How to Convert Web Article to PDF: यदि आप भी इंटरनेट पर खबरें या किसी अन्य तरह की पोस्ट है पढ़ते हैं और आप चाहते हैं कि उसको डाउनलोड करके रखें, तो आज हम आपको एक बेहतरीन तरीका बताने जा रहे हैं। दरअसल जब हम किसी वेबसाइट पर कोई खबर या पोस्ट पढ़ने जाते हैं तो उसमें बहुत सारे ऐड दिखाई देते हैं।

जिसके कारण हम ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं क्योंकि वे ऐड कुछ तो वीडियो जैसे होते हैं तो बार-बार चेंज होते रहते हैं और साथ ही ज्यादा एड के कारण स्क्रॉल करना भी मुश्किल हो जाता है। इस कारण आज हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं जिसमें आप किसी भी पोस्ट को डाउनलोड करके बाद में पढ़ सकते हैं और लोगों को आगे शेयर भी कर सकते हैं जो आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
How to Convert Web Article to PDF - वेब आर्टिकल को पीडीएफ में कैसे कन्वर्ट करें!
नीचे हमें किसी भी Web Article को PDF में बदलने के लिए पूरा प्रोसेस बताया है, जिसको आजमा कर आप भी वेब पोस्ट को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते है। तो चलिये How to Convert Web Article to PDF का प्रोसेस जानते है।
Step 1 - वेब आर्टिकल को कन्वर्ट करने के लिए अपने किसी भी ब्राउजर में web2pdfconvert सर्च करें या आप यहां क्लिक करके भी उस वेबसाइट पर जा सकते हैं।
Step 2 - इसके बाद आपको वहां एक खाली सर्च बॉक्स दिखेगा जिसमें आपको वो लिंक पेस्ट करना है जिसको आप पीडीएफ में डाउनलोड करना चाहते हैं।
Step 3 - लिंक डालने के बाद उसके आगे कन्वर्ट के आइकन पर क्लिक करें। थोड़ा टाइम लगेगा, और 10-20 सेकंड के बाद आपका वेब आर्टिकल पीडीएफ में तैयार हो जाएगा।
Step 4 - आर्टिकल तैयार होने के बाद उसे आप Download the convert file के बटन पर क्लिक करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार आप देखेंगे कि PDF में आपको पूरी पोस्ट नजर आएगी जो एक वेबसाइट में दिखती है, लेकिन अब आपको उस पोस्ट में वो ऐड बार बार चेंज होते नजर नहीं आएंगे और स्क्रॉल भी आसानी से कर पाओगे।


Click it and Unblock the Notifications