फोन से पीसी में कैसे कॉपी करें गानें

भले ही आपके पीसी में नए गाने न सेव हों लेकिन मोबाइल फोन में लेटेस्ट गानें जरूर सेव होंगे क्योंकि अब बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन उपलब्ध है जो खासतौर से म्यूजिक लवर्स के लिए बनाएं गए है जिनमें से सोनी की वॉकमैन सीरीज कॉफी पॉपुलर है खैर हम बात कर रहें है मोबाइल फोन के गानों को पीसी में कॉपी करने की, मान लीजिए आपके मोबाइल फोन में ढेर सारे गाने सेव हैं लेकिन अब अपको वहीं गाने अपने पीसी में भी से करना हैं तो क्या करेंगे। इसके लिए सबसे आसान तरीका है डेटा केबल, डेटा केबल से पीसी में डेटा ट्रांसफर करने के लिए सबसे पहले
- अपने मोबाइल में कुछ भी डाउनलोड न करें यानी उस समय उसमें कुछ भी अपडेट या फिर इंस्टॉल न करें।
- अपने मोबाइल में डेटा केबल कनेक्ट करें और उसे पीसी में अटैच कर दें।
- मोबाइल को पीसी से आप जैसे कनेक्ट करेंगे मोबाइल ड्राइवर अपने आप इंस्टॉल होने लगेंगे।
- इसके बाद अपने पीसी के मॉय कंप्यूटर आइकॉन पर क्लिक करें।
- मॉय कंप्यूटर में क्लिक करते ही आपके समाने सी ड्राइव के अलावा रिमूवल ड्राइव का ऑप्श्न दिखेगा जिसे आपेन करें।
- ऑप्शन को ओपेन करते ही फोन में पड़े हुए मैमोरी कार्ड का ऑप्शन दिखेगा जिसे ओपेन करें और जिस फोल्डर में गाने सेव हों उस फोल्डर को ओपेन करके गाने कॉपी करें और पीसी में जाकर एक नया फोल्डर बनाएं और सभी गाने सेव कर दें।
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








