Home
How to

पैन कार्ड में नाम कैसे सही करें, जानिए Step By Step पूरा प्रोसेस

भारत का आयकर विभाग दस अंकों का अल्फ़ान्यूमेरिक आइडेंटिफायर जारी करता है जिसे स्थायी खाता संख्या (पैन या पैन कार्ड ) के रूप में जाना जाता है। वहीं आई-टी विभाग ई-पैन भी जारी करता है जो पैन कार्ड का एक इलेक्ट्रॉनिक रूप है और डिजिटल रूप से साइंड होता है। जो लोग टैक्स भरते है, उनके पास Pan Card होना अनिवार्य। साथ ही जो लोग पैसों की लेनदेन करते है उनको भी पैन कार्ड की आवश्यकता होती है।

पैन कार्ड में नाम कैसे सही करें, जानिए Step By Step पूरा प्रोसेस

इसी तरह लोगों को कई बार गलत जानकारी के साथ पैन कार्ड बन जाता है और उसको बदलने या ठीक करने में बहुत मुश्किलें होती है। आज हम आपको यह बताएँगे कि कैसे आप Pan Card अपना नाम सही (Correct) कर सकते है। इसके लिए नीचे दिये स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1: पैन कार्ड में नाम बदलने के लिए आपको सबसे पहले https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा। फिर आपको 'Apply Online' पर क्लिक करना है।

Step 2: इसके बाद 'Application Type' पर जाएं और 'changes or correction in existing PAN Data/ Reprint of PAN Card (No changes in existing PAN data) को सेलेक्ट करें। श्रेणी में 'Individual' चुनें। इसके बाद टाइटल, अंतिम नाम / उपनाम, पहला नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, पैन नंबर, भारतीय नागरिक और कैप्चा कोड जैसी डिटेल्स को भरें। सभी डिटेल्स को भरने के बाद, आपको 'Submit' पर क्लिक करना होगा।

Step 3: उसके बाद आपको एक मैसेज मिलेगा, "एनएसडीएल ई-गॉव की ऑनलाइन पैन आवेदन सेवा का उपयोग करने के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। आपका अनुरोध टोकन नंबर xxxxxxxxx के साथ सफलतापूर्वक पंजीकृत हो गया है और इसे पैन आवेदन में प्रदान की गई आपकी ईमेल आईडी पर भेज दिया गया है। बाकी पैन आवेदन पत्र भरने के लिए कृपया नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें। आपको 'Continue with PAN Application Form" पर क्लिक करना होगा।

Step 4: इसके बाद, आपको ऑनलाइन पैन एप्लिकेशन पेज पर रिडायरेक्ट किया जाएगा। उन सभी डिटेल्स की जांच करें जो आपने पहले भरे थे।

Step 5: आपको "Name as per Aadhaar" भरना होगा, मतलब जो नाम आधार कार्ड पर है वहीं नाम यहाँ भरना होगा। अगर आप पैन पर फोटो, सिग्नेचर अपडेट करते हैं, तो आप पेज पर 'Photo Mismatch' और 'Signature mismatch' पर क्लिक कर सकते हैं। एक बार सभी जानकारी भरने के बाद, आपको 'Next' पर क्लिक करना होगा। सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप बनकर मिलेगी।

बस इतना ही काम है। तो अगर आपका भी पैन कार्ड में नाम गलत छप चुका है या फोटो और सिग्नेचर बदलना चाहते है तो आप ऊपर बताए हुए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Income Tax Department of India issues a ten-digit alphanumeric identifier called a Permanent Account Number (PAN or PAN Card). The IT department also issues an e-PAN, which is an electronic form of PAN card and digitally signed. Those who pay tax must have a Pan Card. So lets know How to correct name in pan card.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X