Instagram पर सेल्फी का कस्टम स्टिकर कैसे बनाएं और भेजें, जानें पूरा प्रोसेस
Instagram, मेटा के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया ऐप हैं जो यूजर्स को विभिन्न फॉर्मेट में प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। इंस्टाग्राम पर यूजर्स फोटो, वीडियो, शॉर्ट के अलावा अब कस्टम स्टिकर्स भी शेयर कर सकते हैं, जो कि सबसे बेहतरीन फीचर्स में से एक है।

Instagram ने इस महीने की शुरुआत में एक नया फीचर 'Add Yours' स्टिकर जोड़ा था, जो स्टोरीज में डालने की परमिशन देता हैं। इंटरेक्टिव स्टिकर के साथ, कोई भी इसका उपयोग कंटेंट सीरीज बनाने के लिए कर सकता है जहां प्रत्येक यूजर्स अपनी स्टोरी जोड़ता है।
इंस्टाग्राम (Instagram) के कस्टम सेल्फी स्टिकर फीचर की बात करें तो, यह आपको बूमरैंग-स्टाइल के एनिमेटेड स्टिकर बनाने की सुविधा देता है। यदि आप भी कोई कस्टम सेल्फी स्टिकर्स (Instagram Custom Selfie Stickers) को आज़माना चाहते हैं, तो यहां एक आसान सी गाइड दी है जिसको फॉलो करके बना सकते हैं।
Instagram पर कस्टम सेल्फी स्टिकर कैसे बनाएं और भेजें
स्टेप 1 - इसके लिए आपको सबसे पहले अपने डिवाइस में इंस्टाग्राम ऐप को लॉन्च करें।
स्टेप 2 - स्क्रीन के ऊपरी दाएं कोने पर बटन को टैप करके एक चैट को ओपन करें जिसे आप कस्टम सेल्फी स्टिकर भेजना चाहते हैं।
स्टेप 3 - इसके बाद, स्टिकर आइकन पर टैप करें जो आपको मैसेज बार के दाईं ओर दिखाई देगा।
स्टेप 4 - इसके बाद मेन्यू में 'Selfie' ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 5 - एक सेल्फी क्लिक करें, और आप इमेज का कलर और बैकग्राउंड को भी बदल सकते हैं।
स्टेप 6 - इंस्टाग्राम छह अलग-अलग इफेक्ट भी प्रदान करता है जिसे आप अपने दोस्त को भेजने से पहले अपने सेल्फी स्टिकर पर लागू कर सकते हैं।
स्टेप 7 - एक बार चुने जाने के बाद बीच में मौजूद बूमरैंग आइकॉन पर टैप करें।
स्टेप 8 - अगली स्क्रीन पर, आपको स्टोरीज पर इस्तेमाल करने के लिए स्टिकर्स को सेव करने का ऑप्शन भी मिल सकता हैं। इसके अलावा, अगर आप सेल्फी से संतुष्ट नहीं हैं, तो Instagram आपको रीटेक का भी ऑप्शन देता है।
इस प्रकार आप अब किसी भी यूजर को सेल्फी के स्टिकर्स भेज सकते हैं। हालांकि यह फीचर अभी ऐप में ही उपलब्ध है, डेस्कटॉप में इस फीचर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता हैं।


Click it and Unblock the Notifications







