Home
How to

Android स्मार्टफोन पर मोशन इमेज से GIF कैसे बनाएं, जाने सभी स्टेप यहां

Android Image कैप्चर हैक्स : हम अपने Android पर मोशन इमेज कैप्चर कर सकते हैं और उससे GIF बना कर अपनो को शेयर कर सकते हैं। GIF एक फॉर्मेट है जो एक ही फाइल में इमेज और फ्रेमों का कॉम्बिनेशन है, जो यूजर्स को एक स्नैप में मेमोरी कैप्चर करने का परमिशन देता है।

Android स्मार्टफोन पर मोशन इमेज से GIF कैसे बनाएं, जाने सभी स्टेप यहां

बता दें कि अगर आपके पास Google Pixel स्मार्टफोन है, तो मोशन फोटो शूट करना एक आसान तरीका हो सकता है और यह आपको GIF बनाने में भी मदद करता है। मोशन इमेज उन यूजर्स के लिए बनाई जाती हैं जो किसी भी चीज को कैद करने में आसान बनाती है। इससे उन्हें जीआईएफ जैसी फोटो या वीडियो बनाने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं सभी स्टेप जिनसे हम GIF बना सकते हैं।

Google Pixel डिवाइस पर GIF कैसे बनाएं, जाने यहां

स्टेप 1: सबसे पहले Google Pixel स्मार्टफोन पर कैमरा ऐप खोलें ।

स्टेप 2: अब हम मोशन इमेज खींचने के लिए, पिक्सेल के टॉप शॉट फीचर का यूज करेंगे। ऐसा करने के लिए, दिए गए लेफ्ट कोने में सेटिंग बटन पर टैप करें।

स्टेप 3 : अब, High Light ऑप्शन को None पर रखें। बता दें कि फ्लैश चालू होने पर पिक्सेल आपको मोशन फोटो कैप्चर करने नहीं देता है।

स्टेप4: फिर, More सेटिंग्स पर टैप करें।

स्टेप 5: इसके बाद Advanced पर क्लिक करें।

स्टेप 6: सोशल मीडिया डेप्थ फीचर्स स्लाइडर को बंद करें और फिर से मेन सेटिंग्स पर वापस जाएं।

स्टेप 7: अब आपको, टॉप शॉट चालू करना होगा, ताकि आपका कैमरा स्पीड का पता लगा सके और उसे कैप्चर कर सके।

स्टेप 8: मोशन फोटो लेने के लिए शटर पर एक बार टैप करें।

स्टेप 9: अब मोशन फोटो को GIF बनाने के लिए, Google फोटो ऐप को खोना है।

स्टेप 10: फोटो खोलें के साथ मेनू खोलने के लिए किनारे पर दिए गए तीन बिंदुओं पर टैप करें।

स्टेप 11: अब नीचे स्क्रॉल करें और एक्सपोर्ट ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 12: अब आपसे पूछा जाएगा कि आप मोशन फोटो बनाना चाहते हैं, तो GIF चुनें और एक्सपोर्ट पर टैप करें। अब आपका GIF तैयार बनकर तैयार है।

मोशन फोटो बनाने के लिए आप सभी Android फोन में प्रोसेस को कर सकते हैं, और अपना GIF बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Let us tell you that if you have a Google Pixel smartphone, shooting motion photos can be an easy way and it also helps you in creating GIFs.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X