Home
How to

WhatsApp पर कैसे बनाएं अपना WhatsApp Channel, यहां जानें स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

WhatsApp Channels: लोकप्रिय मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प ने हाल ही में अपना नया फीचर व्हाट्सऐप चैनल्स (WhatsApp Channels) लॉन्च किया है। इसे भारत समेत 150 देशों में को रोल आउट किया गया है। इसे अब धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जा रहा है। कई यूजर्स के एप्प में व्हाट्सएप्प चैनल्स फीचर शो होने लगा है, लेकिन अभी चैनल क्रिएट करने का ऑप्शन नहीं उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें, इस फीचर के तहत यूजर्स को सेलिब्रिटीज, आर्टिस्ट, ऑर्गनाइजेशन, स्पोर्ट्स टीम के साथ ही बड़े नेताओं के अपडेट्स अब WhatsApp पर ही मिलेंगे। तो आइए आपको आगे बताते हैं कि, आप अपने व्हाट्सएप्प पर इसे कैसे क्रिएट कर सकते हैं।

इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर क्रिएट करें WhatsApp Channel

सबसे पहले आपको WhatsApp Web को ओपन करना होगा। यहां आप Channels icon पर क्लिक करें। इसके आगे Create Channel पर जाए और क्लिक करें। अब आपको Continue शो हो रहा होगा यहां क्लिक करें। अब स्क्रीन पर दिखाई दे रही दिशा-निर्देशों को फॉलो करें। इसके बाद अपने चैनल को बनाने के लिए चैनल का नाम रखें। आपको बता दें, आप कभी भी अपने चैनल का नाम चेंज भी कर सकते हैं। अब आप अपने चैनल को कस्टमाइज करें। आप डिस्क्रिप्शन और आइकन को एड करके अपने चैनल को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। चैनल डिस्क्रिप्शन में आपको अपने फॉलोअर्स को यह समझाने के लिए कि, आपका चैनल किस बारे में है यहां कुछ डिटेल डालें। अब चैनल आइकन अपने फोन से अपने चैनल से जुड़ा कोई भी आइकन को यहां एड कर दें। इसके आगे Create Channel पर क्लिक करें। अब आपका WhatsApp चैनल बनकर तैयार हो गया।

WhatsApp पर कैसे बनाएं अपना WhatsApp Channel, यहां जानें

आपको बता दें, व्हाट्सएप्प चैनल्स की मदद से यूजर्स अपडेट शेयर करने के साथ अपने फॉलोअर्स को भी जोड़ सकेंगे। इसके साथ ही व्हाट्सएप्प बिजनेस एप्प से भी इसे एक्सेस किया जा सकता है। अगर आपके पास व्हाट्सएप्प अकाउंट है, तो लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट कर लें। इसके बाद अपने चैनल को और ज्यादा सुरक्षित करने और चैनल क्रिएट करने के लिए व्हाट्सएप्प अकाउंट पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल करें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Under the WhatsApp channel feature, users will now get updates from celebrities, artists, organizations, sports teams as well as big leaders on WhatsApp only.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X