WhatsApp पर खुद का बनाएं Sticker, बेहद आसान है प्रक्रिया, यहां जानें सबकुछ
How To Create you own Sticker on WhatsApp: व्हाट्सएप्प अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर नए-नए फीचर्स रोलऑउट करता रहता है। जिससे उनके मनोरंजन को बढाया जा सके। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए WhatsApp Sticker फीचर भी पेश किया है।
जी हां, इसकी मदद से यूजर खुद का स्टीकर भी बना सकता है। अगर आप भी व्हाट्सएप्प पर अपनी फोटो का स्टीकर बनाने का प्रक्रिया जानना चाहते हैं, तो आइए आपको कुछ आसान स्टेप्स बताते है।

व्हाट्सऐप्प एक लोकप्रिय मैसेजिंग एप्प है, जिसे दुनियाभर में करोड़ों लोग मैसेजिंग के लिए इस्तेमाल करते हैं। कंपनी अपने यूजर्स के लिए अब तक कई बेहतरीन फीचर्स लॉन्च कर चुकी है।
व्हाट्सएप्प पर चैट करते समय कई लोग इमोजी GIFs और स्टीकर्स का उपयोग करते हैं। यह चैट करने का बहुत ही एडवांस तरीका है, जो यूजर को नया एक्सपीरियंस देता है।

इसके साथ ही यह चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार बनाता है। इनके जरिए यूजर किसी बात पर अपना रिएक्शन भी दे सकते हैं। यूजर अपने अनुसार इमोजी, जीआईएफ और स्टीकर का चुनाव करके किसी अन्य को भेज सकता है।
व्हाट्सऐप पर यूजर्स को इस दौरान कई स्टीकर्स के ऑप्शन भी मिलते हैं। जिनमें से किसी को भी सेलेक्ट कर अपने किसी खास के साथ शेयर कर सकते है। इसके साथ ही आप खुद की फोटो का भी स्टीकर बना सकते हैं।

जो काफी मजेदार और आसान है। लेकिन आपको बता दें, यह सुविधा अभी केवल IOS यूजर्स के लिए ही उपलब्ध कराया गया है। यानि कि, अगर आप आईफोन का इस्तेमाल करते हैं तो ही अपनी फोटो से स्टीकर को बना सकते हैं।
कैसे बनाएं खुद का WhatsApp स्टीकर:
1. सबसे पहले व्हाट्सऐप को ओपन करें।
2. इसके बाद यहा उस व्यक्ति को सेलेक्ट जिसे आप अपनी फोटो का स्टीकर भेजना चाहते हैं।
3. अब आपको यहां नीचे की तरफ स्टीकर ऑप्शन पर जाकर टैप करना होगा।
4. इसके बाद यहां + के साइन पर क्लिक करें।
5. इसके बाद अब आपको अपनी फोटो गैलरी पर जाकर उस फोटो को चुनाव करना होगा, जिसका आप स्टीकर बनाना चाहते हैं।
6. फोटो पर क्लिक करते ही उसका स्टीकर बन जाएगा।
7. अब आपका स्टीकर बनकर तैयार है जिसे शेयर कर पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








