एंड्रॉइड फ़ोन पर छिपी हुई फ़ाइलें कैसे डिलीट करें?
एंड्रायड स्मार्टफोन में सिस्टम से जुड़ी कई फाइलें रहती है जैसे कैश फाइल्स, टेम्परेरी फाइल इस तरह की फाइलें डिलीट करने के लिए हम फोन मैनेजमेंट ऐप का यूज़ करते हैं, सैमसंग, वीवो, मोटोरोला, ओप्पो के अलावा सभी स्मार्टफोन मैन्यूफैक्चर अपने फोन में इसके लिए एक डेडिकेटेड ऐप आपको मिल जाएगी। इसके अलावा गूगल प्ले स्टोर में कई थर्ड पार्टी ऐप भी ऐसी सिस्टम फाइल डिलीट करने के लिए यूज़ कर सकते हैं।

लेकिन क्या आप जानते है इन ऐप का यूज करने के बाद भी कुछ ऐसी हिडेन फाइल सिस्टम में रह जाती है। कुछ समय बाद ये फोन की स्पीड स्लाे कर देती है साथ ही फोन का स्पेस भी घेर लेती है।
1. फाइल मैनेजर एप्लिकेशन इंस्टॉल करें: प्ले स्टोर से किसी भी फाइल मैनेजर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें जैसे ES File Explorer या Solid Explorer. ये एप्लिकेशन आपको अपने डिवाइस की पूरी सिस्टम फाइल एक्सेस करने की परमीशन देंगे ताकि आसानी से हिडेन फाइल भी डिलीट कर सके।
2. शो हिडन फाइल्स ऑप्शन इनेबल करें: फाइल मैनेजर एप्लिकेशन में जाएं और उसके सेटिंग्स में 'शो हिडन फाइल्स' ऑप्शन को इनेबल करें। इससे आपको वो फाइल्स दिखेंगी जो आमतौर पर एंड्रायड में छिपी रहती हैं।
3. हिडेन फोल्डर्स का पता लगाएं: अब आप अपने इंटरनल स्टोरेज और एसडी कार्ड पर मौजूद छिपे हुए फोल्डर्स को देख सकेंगे। लेकिन इन फोल्डर को ध्यान से ओपन करें क्योंकि इनमें सिस्टम से जुड़ी जानकारी भी सेव रहती है।
4. फाइलें सलेक्ट करें: अब आप उन फाइल और फोल्डर को सलेक्ट कर सकते हैं जिन्हें आप डिलीट करना चाहते हैं। लेकिन ऐसी फाइलें डिलीट करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतें और किसी ऐसी फाइल को न छुएं जिसकी आपको जरूरत है।
5. फाइलें डिलीट करें: एक बार जब आपने फाइल्स सलेक्ट कर ली हैं, तो उन्हें डिलीट कर दें। फाइल मैनेजर ऐप आपसे पूछेगा कि आप वाकई में उन्हें हटाना चाहते हैं या नहीं अगर आप अपनी फाइल डिलीट करते है तो उसे कन्फर्म कर दें।
6. रिसाइकिल बिन भी चेक करें: बहुत से एंड्रॉयड डिवाइस में आपको रिसाइकिल बिन का फीचर भी मिलता हैं, जहां डिलीट की गई फाइल्स सुरक्षित रहती हैं। उन्हें भी चेक करें और रिसाइकिल बिन को समय-समय पर खाली करते रहें।
इस तरह आप अपने एंड्रॉयड डिवाइस से छिपी हुई फाइल्स को आसानी से डिलीट कर सकते हैं। हालांकि याद रहे इनमें वो सिस्टम फाइल भी रहती है जो डिवाइस के लिए जरूरी होती हैं।


Click it and Unblock the Notifications








