WhatsApp को किसी भी फोन से कैसे डिलीट करें
हाल ही में इन्सटेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी जारी की है। जिसके मुताबिक ऐप अपनी सहयोगी कंपनियों जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से यूजर्स का डेटा साझा करेगी। जो भी यूजर इस प्राइवेसी पॉलिसी को एक्सेप्ट नहीं करता है वो 8 फरवरी 2021 से व्हाट्सऐप इस्तेमाल नहीं कर पाएगा। इस पॉलिसी से यूजर्स बेहद नाराज हैं। ऐसे में वे अपना व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट करना चाह रहे हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो चलिए जानते हैं कि व्हाट्सऐप अकाउंट कैसे डिलीट करें।

एंड्रॉइड फोन में कैसे डिलीट करें व्हाट्सऐप अकाउंट?
* WhatsApp के राइट साइड में टॉप पर बने तीन डॉट पर टैप करें।
* इसके बाद Settings के ऑप्शन पर जाएं, क्लिक करें।
* फिर Account ऑप्शन पर टैप करें।
* यहां आपको privacy और security समेत कई ऑप्शन मिलेंगे। आपके सबसे नीचे 'Delete my account' पर टैप करना है।
* अब एक पेज ओपन होगा, जहां आपको 'Change Number' और 'Delete my account' के ऑप्शन दिखेंगे। अकाउंट डिलीट करने के लिए आपको अपना नंबर कन्फर्म करना होगा। अपना नंबर डालें। फिर 'Delete my account' बटन पर टैप करें।
* अब आपसे अकाउंट डिलीट करने का कारण पूछा जाएगा। अपने मुताबिक कारण चुनें। फिर Delete my account' पर दो बार टैप करें। ऐसा करने पर व्हाट्सऐप अकाउंट डिलीट हो जाएगा और आप अपने फोन से ऐप को अनइंस्टॉल कर सकते हैं।
iPhone में कैसे डिलीट करें व्हाट्सऐप अकाउंट..?
* व्हाट्सऐप ओपन करने के बाद नीचे नेविगेशन बार से 'Settings' के बाद 'Account' ऑप्शन पर टैप करें और 'Delete my Account' ऑप्शन को चुनें।
* अपना मोबाइल नंबर डालें और फिर 'Delete My Account' पर टैप करें। अकाउंट डिलीट होने का प्रॉसेस पूरा होने के बाद आप अपने आईफोन से व्हाट्सऐप को अनइंस्टॉल कर सकते हैं।
जियो फोन में कैसे डिलीट करें व्हाट्सऐप अकाउंट..?
* अगर आप जियो फोन यूजर या KaiOS पर चलने वाले किसी अन्य फोन के यूजर हैं, तो व्हाट्सऐप पर जाएं और राइट साइड में दिए गए 'Options' बटन पर टैप करें।
* इसके बाद 'Settings' पर जाएं और फिर 'Account' पर क्लिक करें। अब 'Delete my account' ऑप्शन को दबाएं।
* अब आपको अपना मोबाइल नंबर कन्फर्म करना होगा। नंबर कन्फर्म करने के बाद 'Delete' ऑप्शन पर टैप करें। ऐसा करने पर अकाउंट डिलीट हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








