Home
How to

How To Delete YouTube Search History: ऐसे क्लियर करें यूट्यूब सर्च हिस्ट्री

How To Delete YouTube Search History: यूट्यूब का उपयोग दुनिया भर में लाखों यूजर्स करते हैं। इस प्लेटफॉर्म में हमें आज लगभग हर वीडियो मिल जाता है जिसको हमें देखना हैं। जिसके देखने से हिस्ट्री काफी भर जाती है और हमें उन्हीं के जैसे वीडियो बार-बार मिलते है। लेकिन सर्च हिस्ट्री को साफ़ करने का तरीका भी है। तो आज हम आपको यही बताने वाले है की YouTube Search History को कैसे डिलीट कर सकते हैं।

How To Delete YouTube Search History: ऐसे क्लियर करें यूट्यूब सर्च हिस्ट्री

YouTube Search History को कैसे डिलीट करें

फोन पर यूट्यूब सर्च हिस्ट्री कैसे डिलीट करें

STEP 1- अपने स्मार्टफोन में यूट्यूब ऐप खोलें।

STEP 2- सेटिंग टैब पर जाएं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने प्रोफाइल आइकन पर सबसे ऊपरी दाएं कोने में टैप करना होगा। फिर, स्क्रीन के एंड में सेटिंग ऑप्शन पर स्क्रॉल करें।

STEP 3- लिस्ट में से हिस्ट्री एंड प्राइवेसी ऑप्शन पर Next टैप करें। वहां कई अन्य ऑप्शन उपलब्ध होंगे जिनमें ऑटो-प्ले, वीडियो क्वालिटी प्रीफ्रेंस, ऑफ़लाइन, नोटिफिकेशन और बहुत कुछ।

STEP 4- यूट्यूब पर सर्च हिस्ट्री क्लियर करने के लिए आपको clear search history पर टैप करना होगा, जो लिस्ट में दूसरा ऑप्शन है।

STEP 5- इसके बाद एक स्क्रीन पॉप-अप होगी, वहां clear search history पर क्लिक करें। ऐसा करने के बाद, YouTube पर आपकी सर्च हिस्ट्री पूरी तरह से हटा दी जाएगी।

वेब पर YouTube सर्च हिस्ट्री कैसे डिलीट करें

STEP 1- इसके लिए आपको सबसे पहले आपको यूट्यूब वेबसाइट पर जाना होगा।

STEP 2- इसके बाद अपने क्रेडेंशियल- आईडी, पासवर्ड के साथ अपने अकाउंट में साइन इन करें।

STEP 3- अब आपको टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर मौजूद मेन्यू आइकॉन पर क्लिक करें, जो यूट्यूब आइकॉन के ठीक सामने दिख रहा है।

STEP 4- फिर वहां हिस्ट्री ऑप्शन को सेलेक्ट करें और फिर Search History पर क्लिक करें। आपके सर्चेज की एक लिस्ट दिखाई देगी।

STEP 5- किसी एक हिस्ट्री को हटाने के लिए, 'x' बटन पर क्लिक करें। यदि आप सभी सर्च हिस्ट्री क्लियर करना चाहते हैं, तो बस वहां "clear all search history" के ऑप्शन पर क्लिक करें।

 
Best Mobiles in India

English summary
How To Delete YouTube Search History.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X